हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss के घर में कंटेस्टेंट को आया हार्ट अटैक? Nagarjuna के शो से सामने आया चौंकाने वाला मामला

Bigg Boss: बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट को दिल का दौरा पड़ा है ऐसी खबर सामने आई है। इस घटना के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स भी सहम गए और फैंस भी चिंता में हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss

Bigg Boss: बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसका क्रेज न सिर्फ पूरे देश में देखने को मिलता है बल्कि विदेशों में भी इस शो को बेहद पसंद किया जाता है। एक बार जो भी कंटेस्टेंट इस शो में आता है सालों-साल दर्शक उस शख्स को भूल नहीं पाते। इस शो की पॉपुलैरिटी कुछ ऐसी है रातों-रात कोई भी स्टार बन जाए। वहीं, अब इस शो से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बिग बॉस की एक कंटेस्टेंट को शो में ही हार्ट अटैक आ गया। ये सुनकर आप भी शॉक्ड रह सकते हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि बीती रात एक कंटेस्टेंट को दिल का दौरा पड़ा है।

बिग बॉस में किसे पड़ा दिल का दौरा?

अब बिग बॉस कंटेस्टेंट को दिल का दौरा पड़ने की खबर जानकर फैंस का बुरा हाल हो गया है। हर किसी को इस कंटेस्टेंट की चिंता हो रही है। रियलिटी शो में ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा जब किसी कंटेस्टंट की ऐसी हालत हो गई। वैसे इस शो में कई बार देखा जाता है कि कंटेस्टेंट को कभी चोट आ गई, कभी उसे कोई ऐसी बीमारी हो गई जिसके चलते उसे बीच में ही शो से बाहर जाना पड़ा। लेकिन शो में ही हार्ट अटैक आना ये दर्शकों को चौंका सकता है। आपको बता दें, अब जिस कंटेस्टेंट को बीच शो में दिल का दौरा पड़ा है उनका नाम गंगवा (Gangavva) है। गंगवा अब तक कई शोज में नजर आ चुकी हैं।

इलाज के लिए आई डॉक्टर्स की टीम

इस वक्त वो बिग बॉस तेलुगू 8 (Bigg Boss 8) का हिस्सा हैं जिसे एक्टर नागार्जुन (Nagarjuna) होस्ट कर रहे हैं। नागार्जुन अक्किनेनी के शो में सबसे उम्रदराज कंटेस्टंट में से एक गंगवा को हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि गंगवा को बीती रात बिग बॉस के घर में हार्ट अटैक आ गया। उनकी ये हालत देखकर बाकि कंटेस्टेंट्स भी घबरा गए, लेकिन बिना देरी किए गंगवा को तुरंत बिग बॉस की मेडिकल टीम ने सही ट्रीटमेंट दिया। जैसे ही उनकी हालत बिगड़ी बिग बॉस के घर में डॉक्टर्स की टीम पहुंच गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 2 हफ्ते में पलटा Bigg Boss का गेम, Vivian Dsena को पछाड़ कौन बना नंबर 1?

‘बिग बॉस तेलुगु सीजन 4’ में भी आई थीं नजर

अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर्स की सलाह पर गंगवा शो से बाहर आ गई हैं। हालांकि, अभी तक इस रिपोर्ट को कन्फर्म नहीं किया गया है। आपको बता दें, गंगवा हाल के एपिसोड में कुछ बीमार नजर आ रही थीं। हेल्थ खराब होने के बावजूद वो बाकि कंटेस्टेंट्स से मुकाबला कर रही थीं। इससे पहले वो ‘बिग बॉस तेलुगु सीजन 4’ (Bigg Boss Telugu 4) का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल फैंस उन्हें लेकर चिंता में हैं कि उनकी हालत कैसी है? अब उनकी सेहत पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola