Bigg Boss Contestant Accident: बिग बॉस फैंस के लिए एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। अब इस रियलिटी शो की एक पॉपुलर एक्स कंटेस्टेंट के साथ भयानक हादसा हो गया है। एक जानी-मानी एक्ट्रेस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। अब इस हादसे की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी घबरा जाएंगे। बता दें, एक्ट्रेस अपनी गाड़ी में थीं और किसी ने उनकी कार को इतनी बुरी तरह टक्कर मारी कि गाड़ी की हालत बिगड़ गई। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस की बेचैनी बढ़ा रही हैं।
बिग बॉस एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट
बता दें, जिसके रोड एक्सीडेंट की दुखद खबर सामने आई है वो तेलगु के ‘बिग बॉस सीजन 7’ (Bigg Boss Telugu 7) में नजर आ चुकी पॉपुलर कंटेस्टेंट सुभाश्री रायगुरु (Subhashree Rayaguru) हैं। सुभाश्री का एक्सीडेंट आज नहीं बल्कि 6 अक्टूबर को हुआ था। बताया जा रहा है ये हादसा हैदराबाद के नागार्जुन सागर एरिया के पास हुआ था। हादसा कैसे हुआ, अब उसे लेकर भी कुछ जानकारी हाथ लगी है।
शराब के नशे में धुत शख्स ने मारी गाड़ी को टक्कर!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बाइक सवार ने कंट्रोल खोकर एक्ट्रेस की गाड़ी को टक्कर मार दी। ये बाइक अपोजिट साइड से आई रही थी। कहा जा रहा है कि वो शख्स शराब के नशे में धुत था और नशे में ही उसने ये एक्सीडेंट कर दिया। अब फैंस एक्ट्रेस को लेकर परेशान होंगे और सब यही जानना चाहते होंगे कि सुभाश्री रायगुरु कैसी हैं? उन्हें कहीं ज्यादा चोट तो नहीं आ गई? तो बता दें, इस सड़क दुर्घटना में किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई है। हालांकि, एक्ट्रेस की गाड़ी और वो बाइक काफी डैमेज हो गई है।
यह भी पढ़ें: Badshah नहीं तो किसने जीता Hania Aamir का दिल? तस्वीरें शेयर कर बोलीं पाक एक्ट्रेस- ‘होना नी मैं रिकवर’
बाइक सवार को आई चोट
इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि जिस कार में सुभाश्री रायगुरु एक्सीडेंट के दौरान बैठी हुई थीं वो उनकी नहीं बल्कि एक प्रोडक्शन हाउस की थी, जिसमें एक्ट्रेस काम कर रही हैं। अच्छी बात तो ये है कि भले ही कार का नुकसान हुआ हो लेकिन एक्ट्रेस सही सलामत हैं, जबकि बाइक सवार को छोटी-मोटी चोटें आई हैं। उसने हेलमेट लगाया हुआ था तो वो बच गया। सुभाश्री रायगुरु की बात करें तो बिग बॉस के अलावा वो कई तेलुगू फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने Amigos, Rudraveena और Katha Venuka Katha जैसी फिल्मों में काम किया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines