Bigg Boss Tamil 8 Finale: ट्राफी संग सामने आई विनर की तस्वीर

Bigg Boss Tamil 8 Winner: बिग बॉस तमिल 8 का फिनाले हो चुका है और शो को उसके 8वें सीजन का विनर मिल गया है। जी हां, बिग बॉस तमिल 8 को मुथुकुमारन ने जीता है और शो के 8वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है।

Bigg Boss Tamil 8

Bigg Boss Tamil 8

Bigg Boss Tamil 8 Winner: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का फिनाले चल रहा है। शो को जल्दी ही 18वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा। इस बीच बिग बॉस तमिल 8 का फिनाले हो चुका है और शो को उसके 8वें सीजन का विनर मिल गया है। जी हां, बिग बॉस तमिल 8 को मुथुकुमारन ने जीता है और शो के 8वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है।

शो को मिला 8वें सीजन का विनर

विजय सेतुपति के शो बिग बॉस तमिल 8 को उसका विनर मिल चुका है। हर बार की तरह इस बार भी शो बेहद कमाल का रहा और शो के टास्क और ट्विस्ट ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। हर बार की तरह फैंस ने इस बार भी अपने चाहने वालों को सपोर्ट किया और शो के फिनाले में मुथुकुमारन बिग बॉस तमिल 8 के विनर बनकर निकले हैं।

बिग बॉस तमिल 8

मुथुकुमारन के लिए बिग बॉस तमिल 8 का मुकाबला आसान नहीं था। जी हां, हमेशा की तरह इस बार भी फिनाले में कंटेस्टेंट कसे बीच कड़ी टक्कर थी। मुथुकुमारन की जीत के बाद अब उनके लिए आगे के भी कई रास्ते खुल गए हैं। फैंस ने मुथुकुमारन को जीताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की।

अब लोगों को 9वें सीजन का रहेगा इंतजार

बता दें कि इस बार का सीजन भी बेहद दिलचस्प रहा और लोगों ने शो के 8वें सीजन को भी खूब प्यार दिया। इसी के साथ अब देखने वाली बात होगी कि शो का 9वां सीजन कब होगा? और शो के अगले सीजन में क्या अलग और खास होगा ये तो अब वक्त के साथ ही पता लगेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ