Bigg Boss Selection Process: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस बार भी शो में पूरा मसाला मिलेगा। दर्शकों के पसंदीदा शो बिग बॉस में इस बार भी कमाल के कंटेस्टेंट्स हैं, जो घर का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, अब जब शो की शुरुआत हो गई है और शो के घर में सदस्य भी वहां पहुंच गए हैं, ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर शो के घर में कैसे कंटेस्टेंट्स को एंट्री मिलती है।
कैसे होता है सेलेक्शन?
अगर भई किसी को लगता है कि बिग बॉस के घर में एंट्री मिलना आसान है और ये ऐसे ही हो जाता है, तो वो गलतफहमी में है। जी हां, किसी को भी ऐसे ही एंट्री नहीं मिलती है क्योंकि इसके लिए एक खास टीम लोगों को सलेक्ट करती है। ये टीम शो में आने वाले लोगों का चुनाव खास तौर पर करती है। इसके लिए एक खास क्रिएटिव टीम तैयार होती है और टीम के लोग शो में आने वाले सदस्यों को फाइनल करते हैं। जी हां, इस टीम में चैनल के लोग और प्रोडक्शन वाले खूब एंटरटेनमेंट रिसर्च करती है। कौन कितना मशहूर है, क्या पर्सनालिटी है? वो कितना चर्चा में रहा है और उससे जुड़ी हर जानकारी टीम के पास होती है।
क्या है प्रोसेस?
वैसे तो शो में आने का कोई क्राइटेरिया नहीं है, लेकिन सिलेक्शन करने वाली टीम इस बात पर जरूर फोकस करती है कि कौन कितना कन्ट्रोवर्सी में रहा है। टीम इस तरह के लोगों को पहले नंबर पर रखती है। इसके अलावा बिग बॉस में उन लोगों के आने का भी चांस ज्यादा होता है, जो अपनी बात को रखने में बिल्कुल संकोच नहीं करते हैं और बेबाक रहते हैं। हालांकि हर कोई ये नहीं कर सकता है, इसलिए टीम बेहद सोच-समझकर ही फाइनल करती है।
बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट
इन दिनों बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन चल रहा है, तो भई जाहिर है कि इसका सुर्खियों में रहना बनता है। इस बार शो में चंद्रिका दीक्षित, नावेद शेख उर्फ नैजी, नीरज गोयत, लव कटारिया, दीपक चौरसिया, सना मकबूल, पायल मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव, पौलोमी दास, सना सुल्तान, विशाल पांडेय, शिवानी कुमारी, मुनीषा खटवानी, अरमान मलिक, रणवीर शौरी नजर आ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में किसका सिक्का जमेगा और कौन इस सीजन का विनर होगा?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines