Bigg Boss OTT 3: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर दर्शकों में अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। बीते दिन शो की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब शो के घर का मसाला लोगों का मनोरंजन कर रहा है और धीरे-धीरे शो के ट्विस्ट भी सामने आने लगे हैं। इस बीच अब शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें इस सीजन के बड़े बदलाव को रिवील किया गया है। जी हां, इस बार के सीजन में कुछ तो ऐसा है, जो कुछ हटके है। अगर आप भी अभी तक इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
‘जनता का एजेंट’ कौन?
दरअसल, कुछ देर पहले ही जियो सिनेमा ने शो के लेटेस्ट प्रोमो को रिलीज किया है। सामने आए प्रोमो वीडियो में बिग बॉस कहते हैं कि इस सीजन का सबसे बड़ा बदलाव, आप 16 लोगों के बीच बैठा है एक ‘बाहर वाला’, ये बाहर वाला ‘जनता का एजेंट’ होगा। कौन हो सकता है वो? बिग बॉस के इस सवाल पर दीपक चौरसिया कहते हैं कि मैं वो बिल्कुल नहीं होने वाला बिग बॉस।
कहीं इन तीनों में से तो नहीं है वो?
इसके बाद नावेद शेख उर्फ नैजी कहते हैं कि मैं तो घरवाला हूं, मैं कैसे हो सकता हूं ‘बाहरवाला’। फिर प्रोमो वीडियो में शिवानी कुमारी, सना सुल्तान और विशाल पांडेय नजर आते हैं और बिग बॉस कहते हैं कि बाहरवाले को जो सपोर्ट चाहिए वो इन तीनों के पास है। फिर बिग बॉस कहते हैं कि कहीं इन तीनों में से तो नहीं है वो? इसके बाद सना मकबूल कहती हैं कि हो भी सकता है और शायद मैं भी हो सकती हूं? अब देखने वाली बात होगी कि ‘कौन है जनता का एजेंट’।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
वहीं, अब इस प्रोमो वीडियो पर यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन देने शुरू कर दिया है। जी हां, एक यूजर ने इस पर कमेंट सबसे बड़ा बदलाव। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये एकदम नया होगा। तीसरे यूजर ने कहा कि मजा आएगा। इसके अलावा यूजर्स ने अपने अपने फेवरेट के लिए भी विनर बनने के कमेंट्स किए हैं। बिग बॉस के घर में इस बार कई नाम ऐसे हैं, जो घर का माहौल गरम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस सीजन का विनर कौन होगा? और कौन बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहेगा।
यह भी पढ़ें- आसान नहीं है Bigg Boss के घर में एंट्री करना! जानें शो में आने के लिए बेलने पड़ते हैं कितने पापड़?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines