Bigg Boss OTT 3 Anil Kapoor Fees: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार ‘स्वैग से स्वागत’ नहीं बल्कि ‘झक्कास’ सुनाई देगा। शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। अब कई लोगों के मन में सवाल है कि अनिल शो के लिए कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं? क्या वो सलमान से कम फीस ले रहे हैं या फिर ज्यादा? अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल आ रहा है तो चलिए जान ही लेते हैं। जाहिर है कि बिग बॉस OTT 3 एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए लौट रहा है। शो हर बार की तरह जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा, जिसकी रिलीज डेट 21 जून बताई जा रही है। खैर ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि शो कब टेलीकास्ट होगा लेकिन दोनों स्टार्स की फीस में कितना अंतर है, आइए जान लेते हैं।
अनिल कपूर संभालेंगे होस्ट की कमान
अनिल कपूर की फीस जानने से पहले आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 काफी शानदार होने वाला है। जाहिर है कि अनिल कपूर आ रहे हैं। होस्ट बनकर वो किस तरह से शो को संभालते हैं ये वाकई देखने लायक होगा। फैंस भी शो के प्रीमियर का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला भी है।
यह भी पढ़ें: OTT New Release: Balckout से Gullak 4 तक, धमाल मचा रहीं ये फिल्में-सीरीज, तुरंत देख डालें
अनिल कपूर ले रहे कितनी फीस?
अनिल कपूर की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर एक एपिसोड के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज कर रहे हैं। इस हिसाब से हर हफ्ते अनिल कपूर 4 करोड़ रुपये वसूलेंगे। वहीं सलमान खान की बात की जाए तो एक्टर अनिल कपूर से 6 गुना ज्यादा रकम वसूल रहे हैं। सलमान बिग बॉस ओटीटी के एक एपिसोड के लिए करीब 12.5 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो अनिल कपूर, सलमान खान से काफी कम फीस चार्ज कर रहे हैं।
इन कंटेस्टेंट्स के नाम लिस्ट में
बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस की काफी पॉपुलैरिटी है। इसे देखते हुए ही मेकर्स नया शो बिग बॉस ओटीटी लेकर आए। इस शो के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं, जबकि तीसरा सीजन आने के लिए तैयार है। शो में इस बार शामिल होने के लिए कई कंटेंस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर, नुपुर सेनन, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित, यूट्यूबर जैन सैफी, दलजीत कौर, विक्की जैन, डॉली चायवाला और अदनान शेख समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines