‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर सना मकबूल यूं तो अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे एक्ट्रेस गुस्से में हैं। सना मकबूल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस को इन दिनों उनके वजन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। सना मकबूल अब बॉडी शेमिंग का शिकार हो गई हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस का दर्द छलका है।
मोटे कहे जाने पर आया सना मकबूल का रिएक्शन
लोगों की बातों और तानों पर रिएक्ट करते हुए सना मकबूल ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है। सना मकबूल ने लोगों की बातों पर रिएक्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरी अपनी शर्तों पर।’ वीडियो की बात करें तो इसमें सना मकबूल कहती हैं, ‘हेलो दोस्तों, आप में से बहुत से लोग मुझे बता रहे हैं कि मोटी दिख रही है, गाल भर गए हैं।’
ट्रोलर्स को सना मकबूल ने दिया करारा जवाब
सना ने अपने इस वीडियो में इन सभी लोगों को जवाब देते हुए कहा, ‘सच कहूं तो पहले इस बात का फर्क पड़ता था, पर अब फर्क नहीं पड़ता। मेरी बॉडी, मैं मोटी लगूं, पतली लगूं, सूखी लगूं, कांडी लगूं, गुब्बारे की तरह लगूं… ये मेरी बॉडी है और मेरी मर्जी है कि मुझे कैसा लगना है। मुझे लगता है कि मैं शानदार लगती हूं और हां, किसी पर सवाल उठाने से पहले उसके बारे में जान लें, शायद वो किसी चीज से गुजर रही हो। या फिर कोई हेल्थ इश्यूज भी हो सकते हैं। आप नहीं जानते! तो आकर सवाल मत उठाओ।’
यह भी पढ़ें: मिनटों में वायरल हुआ Anushka Sharma का पोस्ट, Virat Kohli की वाइफ ने कैसे मनाया बर्थडे?
हेल्थ इशू का दिया हिंट
अब सना मकबूल के इस वीडियो को देखकर लग रहा है, जैसे वो अपने किसी हेल्थ इशू का हिंट दे रही हैं। एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया है कि पहले वो बॉडी शेमिंग से बुरा महसूस करती थीं। हालांकि, अब उन्होंने इससे डील करना सीख लिया है। साथ ही सना मकबूल ने सोशल मीडिया यूजर्स को सलाह दी है कि बिना जाने किसी के वजन पर कमेंट नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें
चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
1 hr ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
3 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
5 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
6 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
7 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
8 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
8 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
8 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
22 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines