Divya Agarwal Divorce Rumours: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ की विनर दिव्या अग्रवाल का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया है। दिव्या ने अब अपने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है। आपको बता दें, दिव्या अग्रवाल की लव लाइफ काफी कंट्रोवर्शियल रही है। कभी उन्हें प्यार में धोखा मिला, तो कभी उन्होंने किसी का दिल तोड़ दिया। आखिर में उन्होंने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से साल 2024 में शादी रचा ली। अब इन दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ रही हैं। अब इस पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने फैंस को सच बताया है।
तलाक की अफवाहों को दिव्या अग्रवाल ने किया खारिज
दरअसल, कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने बताया था कि पहले अपूर्व पडगांवकर उनसे शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि अपूर्व पडगांवकर शादी के कांसेप्ट पर यकीन नहीं करते। उनके इस स्टेटमेंट के बाद हर तरफ ये अफवाह फैल गई कि दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर की शादी ठीक नहीं चल रही और एक्ट्रेस तलाक लेने वाली हैं। हालांकि, इन रूमर्स में कोई सच्चाई नहीं है। दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इन खबरों पर मजाक उड़ाया है।
मीडिया को दिव्या अग्रवाल ने मारा ताना
दिव्या अग्रवाल ने पति के साथ शॉपिंग करते हुए एक सेल्फी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने मीडिया को ताना मारा है। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘पोस्ट कर देती हूं, वरना मीडिया सेपरेट बोलेगी।’ अब उनके इस पोस्ट पर सभी सोशल मीडिया यूजर्स हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दिव्या अग्रवाल ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में तलाक को लेकर उड़ रही रूमर्स को खारिज कर दिया है। एक्ट्रेस के ह्यूमर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Palak Muchhal के किस गाने को मिले 100 करोड़ व्यूज? सलमान खान की फिल्म में सोनम के लिए दी थी आवाज
शादी में खुश हैं दिव्या अग्रवाल
आपको बता दें, ये पहली बार नहीं जब दिव्या अग्रवाल के डाइवोर्स की झूठी खबरें फैल रही हैं। शादी के बाद कई बार दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर के रिश्ते को लेकर ऐसी बातें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने साबित कर दिया है कि वो अपने पति के साथ खुश हैं और दोनों की शादी स्मूथ चल रही है। इस फोटो में भी इनकी केमिस्ट्री नजर आ रही है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
8 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
12 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
17 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
18 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
18 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines