Elvish Yadav Original Name: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों मुश्किल में घिरते नजर आ रहे है। यूट्यूबर एल्विश यादव द्वारा कथित तौर पर आयोजित एक रेव पार्टी के सिलसिले में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है।
इस वजह से एल्विश हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं, अब इस मामले की जांच की जा रही है। साथ ही इन पांच लोगों के अलावा एफआईआर में एल्विश यादव का भी नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- लव, सेक्स या धोखा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस की ‘रहस्यमयी’ मौत का राज
क्या है Elvish Yadav का असली नाम
क्या आप जानते हैं कि अपने अंदाज से हर किसी का Systumm हिलाने वाले एल्विश का असली नाम कुछ और है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, एल्विश यादव के असली नाम को बहुत कम लोग जानते है, तो चलिए जान लेते हैं यूट्यूबर एल्विश यादव का असली नाम और इसे बदलने के पीछे की वजह…
ये है Elvish Yadav का असली नाम
फेमस इंडियन यूट्यूबर एल्विश यादव ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्राफी जीतकर हर किसी के Systumm को हिलाया। साथ ही उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी भी हासिल की, लेकिन अपने अंदाज से हर किसी को हिलाने वाले एल्विश यादव का असली नाम कुछ और है। दरअसल, एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है, लेकिन एल्विश के भाई चाहते थे कि उनका नाम सिद्धार्थ नहीं एल्विश हो।
Elvish Yadav ने दी सफाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जाता है कि अपने भाई के अचानक हुए निधन की वजह से एल्विश ने उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए अपना नाम बदल लिया। एल्विश ने अपने नाम को सिद्धार्थ यादव की जगह एल्विश यादव कर लिया। बता दें कि हाल ही में एल्विश सुर्खियों में बने हुए हैं। एल्विश के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते चलें कि यूट्यूबर पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करवाने के आरोप हैं। हालांकि इस मामले पर एल्विश ने वीडियो जारी कर सफाई भी दी है।
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 hr ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
2 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
3 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
4 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
5 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
6 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines