Uorfi javed New Video: अपने अतरंगी फैशन को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहने वालीं उर्फी जावेद (Uorfi javed) फिर अपने नए लुक से लोगों को हैरान कर रही हैं। एक्ट्रेस कब और क्या पहन कर कैमरे के सामने आ जाएं ये शायद उन्हें खुद भी नहीं पता होता है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। हाल ही में उर्फी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां उनका अतरंगी फैंशन देखकर लोगों का सिर चकरा गया। अब उनके इस नए फैशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: 68 की उम्र में बोनी कपूर ने क्यों कराया हेयर ट्रांसप्लांट? लिस्ट में हैं और भी कई स्टार्स
नई ड्रेस देख लोग हैरान
वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद शुगर फ्री मिठाई का डब्बा लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची। इस दौरान पैपराजी भी एक्ट्रेस को घेरकर खड़े हो गए जिन्हें मिठाई देते हुए उर्फी ने कहा कि वह उनके लिए ये शुगर फ्री मिठाई लेकर आई हैं। इस दौरान उर्फी की नई ड्रेस देखकर लोग फिर से हैरान हो गए।
यहां देखें उर्फी की अनोखी ड्रेस
दरअसल, इस बार उर्फी जावेद ने ब्लैक और ब्लू कलर की कई सारी जींस को मिलाकर अपनी ड्रेस बनाई। मिडी के शेप में दिख रही उनकी ड्रेस एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही है। हालांकि अपने इस अतरंगी फैशन की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा। सोशल मीडिया पर कई लोग उर्फी को उनकी नई ड्रेस के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस बीच वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘तभी मैं सोचूं मेरी जीन्स इतने दिनों से मिल क्यों नहीं मिल रही है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हैंगर लेने की जरूरत नहीं, उफीर् को ले लो कपड़े टांगने के लिए।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे यार ब्लैक वाली मेरी जींस है।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines