Deepak Chaurasia-Armaan Malik Fight: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को टेलीकास्ट हुए एक हफ्ता भी नहीं बीता कि घरवालों के अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। कभी राशन को लेकर तो कभी टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना शुरू कर दिया है। पिछले एपिसोड में पत्रकार दीपक चौरसिया का एक अलग ही रूप दर्शकों के सामने निकलकर आया। जहां शो की शुरुआत में दीपक काफी शांत दिख रहे थे, वहीं अरमान मलिक के साथ झगड़े में उन्होंने अपने अंदर का भरा सारा गुबार बाहर निकालकर रख दिया। सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपक चौरसिया और अरमान मलिक के बीच गंदी फाइट देखने को मिल रही है। वहीं दीपक ने लड़ाई के बहाने बिग बॉस पर भी अपनी भड़ास निकाली।
क्यों शुरू हुई दोनों में लड़ाई?
बता दें कि बिग बॉस ने घर में सदस्यों के लिए राशन भेजा था, जिसे लेकर कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपक चौरसिया और अरमान मलिक गार्डन एरिया में बैठे होते हैं, तभी राशन को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो जाता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि दीपक, अरमान से कहते हैं, ‘तुम जैसे लोग मेरे ऑफिस के बाहर आते हैं तो उन्हें 2 किमी पीछे ही रोक दिया जाता है।’
दीपक चौरसिया गुस्से में बौखलाए
दीपक चौरसिया की इस बात को सुनकर अरमान मलिक भी पलटवार करते हुए कहते हैं, ‘आपकी तरह लोग मेरे घर आए तो उन्हें बाहर ही रोक दिया जाता है। हां आप वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं।’ इस पर दीपक कहते हैं, ‘तुम्हारे घर आना कौन चाहेगा?’ इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। तभी दीपक चौरसिया लड़ाई के बीच बिग बॉस पर भड़कते हैं और कहते हैं कि ‘पता नहीं बिग बॉस ऐसे लोगों को घर में एंट्री क्यों देते हैं? वो भी तीन पत्नियों के साथ बुला लिया।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के नॉमिनेशन टास्क में आया बड़ा ट्विस्ट, आखिरी वक्त में खेल गए बिग बॉस
शिवानी पर भड़कीं पायल-कृतिका
उधर, लड़ाई के बीच फुटेज पाने के लिए शिवानी कुमारी भी कूद पड़ती हैं। बिना बात बीच में घुसने के लिए घरवाले शिवानी को सुनाने लगते हैं। अरमान की दोनों पत्नियां कृतिका और पायल कहती हैं कि, ‘लड़ाई किसके बीच हो रही है और तवे पर रोटी सेंकने के लिए शिवानी बीच में कूद पड़ी।’ हालांकि बहस यहीं नहीं रुकी। दीपक ने अरमान मलिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘यूट्यूबर अपनी दोनों बीवियों के साथ खेल रहे हैं। ये तीनों एक साथ मिलकर गेम खेल रहे हैं।’ इस पर पायल मलिक कहती हैं कि, ‘उन्हें बिग बॉस ने बुलाया है, वो अपनी मर्जी से नहीं आई हैं।’
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines