Bigg Boss OTT 2: OTT पर चल रहा बिग बॉस का सीजन 2 खाफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस समय घर में फैमिली वीक चल रहा है। जिसमें बेबीका ( Bebika Dhurve ) के पिता जनार्दन धुर्वे (janardhan dhurve) ने भी एंर्टी ली है।
वह एक जाने-माने ज्योतिषी हैं। जनार्दन धुर्वे बिग बॉस के घर में नए नहीं हैं। इस रियलिटी शो में वह पहले भी फाइनलिस्ट के भविष्य की भविष्यवाणी करने के लिए आ चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बेटी बेबीका ध्रुवे के लिए घर में एंर्टी ली है।
एलविश यादव की होगी शादी?
जनार्दन धुर्वे को बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट की भविष्यवाणी करते हुए देखा गया। उन्होंने सबसे पहले एलविश यादव (Elvish Yadav) को लेकर भविष्यवाणी की और बताया कि एलविश यादव 30 साल की उम्र में शादी करेंगे। उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा होगा।
यह भी पढ़ें- Guns and Gulaabs का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश रहेंगे। एलविश यादव की भविष्यवाणी करते हुए जनार्दन धुर्वे ने आगे बताया कि एलविश के पास्ट में एक समय ऐसा भी आया था जो कि काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है उसे 18 से 20 साल की उम्र में कानूनी परेशानियां को भी सामना करना पड़ा हो।
जर्नादन ने बताया अविनाश सचदेव का सच!
इसके अलावा जर्नादन ने अविनाश सचदेव (avinash sachdev) के अतीत पर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि उनकी असफल शादी के पीछे इमोशनल और फिजिकल अटैचमेंट का ना होना था। साथ ही उन्होंने अविनाश की पत्नी के अबॉर्शन के बारे में भी जिक्र किया लेकिन इसके बाद जनार्दन ध्रुवे ने अविनाश के लिए कहा कि उसे सच्चा प्यार मिलेगा। अविनाश 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर सकते हैं और वह जिस लड़की से शादी करेंगे वो उनसे 9 साल छोटी होगी, जो उनकी लाइफ में प्यार और खुशी लेकर आएगी।
पूजा भट्ट को मिलेगा प्यार?
जनार्दन ध्रुवे ने पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के बारे में कहा कि वह अपने करियर में काफी आगे बड़ सकती हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में वह नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगी और सफलता हासिल करेंगी। इसके अलावा, उनकी लाइफ में भी किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद है जो उनके जीवन में प्यार लेकर आएगा और ये उनके लिए काफी रोमेंटिक भरा होगा। जिस तरह से जनार्दन ध्रुवे ने सभी घरवालों की भविष्यवाणी की है उससे घर में काफी खुशनुमा महौल हो गया है। वहीं अब सभी घरवाले जनार्दन की भविष्यवाणी के बाद से ही अपनी आने वाली जिंदगी के बारे में सोच रहे हैं।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
24 mins agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
2 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines