बिग बॉस 19 के अलावा बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। पिछले दिनों रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस साल मेकर्स ओटीटी सीजन लेकर नहीं आएंगे। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी 15 की रिलीज को लेकर भी कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि बिग बॉस 19 सिर्फ लौटेगा जिसने ओटीटी फैंस को निराश कर दिया था। फिलहाल लेटेस्ट अपडेट ने फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी है।
शो को लेकर आया नया अपडेट
बिग बॉस तक के एक्स हैंडल के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 को अगस्त 2025 के पहले हफ्ते में स्ट्रीम किया जाएगा। यानी मेकर्स इसे कैंसिल नहीं कर रहे हैं। पोस्ट में लिखा है, ‘कंफर्म! बिग बॉस ओटीटी 4 जल्द ही जियो हॉटस्टार पर आ रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला यह शो अगस्त 2025 के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 या Naagin 7… कलर्स ने किस शो को लेकर दिया हिंट? देखें यूजर्स के रिएक्शन
कलर्स की पोस्ट से फैंस कन्फ्यूज
बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 को लेकर आए अपडेट ने फैंस के चेहरे पर खुशी जरूर ला दी है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस जरूर कन्फ्यूज हो गए हैं। पोस्ट में एक व्यक्ति की आंख दिखाई गई है। इस पर लिखा है, ‘#ComingSoon’ इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस आ रहा है। वहीं कुछ इसे नागिन 7 का अपडेट मान रहे हैं।
सलमान खान करेंगे वापसी
जाहिर है कि जियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मर्जर के बाद से फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 4 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा? अगर यह जियो हॉटस्टार पर आ रहा है तो फैंस के लिए इस लिहाज से भी खास होगा कि सलमान खान बिग बॉस ओटीटी के होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
11 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
12 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines