Bigg Boss OTT 4 Update: कलर्स टीवी और बनिजय एशिया के अलगाव के बाद रियलिटी शो को लेकर लगातार चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं। रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ और सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के बाद अब ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। जाहिर है कि ‘बिग बॉस 18’ खत्म होने के बाद फैंस ‘बिग बॉस ओटीटी’ के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए बुरी खबर है। नए अपडेट की मानें तो फैंस को शो देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि क्या है नया अपडेट?
2 महीने के लिए आगे बढ़ा शो
बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि बिग बॉस ओटीटी 4 को अगले 2 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि शो को रद्द नहीं किया गया है लेकिन इसे शुरू होने में 2 महीने की देरी हो सकती है। बिग बॉस ओटीटी 4 अगस्त से शुरू होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: ‘तुम कितने दिन जिंदा रहोगे..?’ Pahalgam Terror Attack पर क्या बोले मनोज मुंतशिर?
किस चैनल पर हो सकता है टेलीकास्ट
फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने पोस्ट में आगे ये भी बताया है कि बिग बॉस ओटीटी 4 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा या फिर किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा? इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। बता दें कि बनिजय एशिया के कलर्स टीवी से अलग होने के बाद ‘बिग बॉस 19’ को लेकर अपडेट आया था कि मेकर्स सोनी टीवी से बात कर रहे हैं। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि इस बार सलमान खान का शो कलर्स से सोनी टीवी पर शिफ्ट हो सकता है।
मेकर्स की तरफ से कुछ कंफर्म नहीं
उधर, रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर भी अपडेट आया जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि ये शो भी सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है। अब ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। हालांकि इन शोज पर मेकर्स की तरफ से किसी भी तरह का अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines