सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉट ओटीटी का इस बार चौथा सीजन आने वाला है। फैंस इसको लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच अपकमिंग शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, बिग बॉस का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मायूस करने वाली खबर है। शो को लेकर अभी लोगों को और इंतजार करना होगा क्योंकि इसको पोस्टपोन कर दिया गया है।
बिग बॉस ओटीटी 4
दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 4 को लेकर biggboss.tazakhabar ने ताजा अपडेट शेयर किया है। इस अपडेट के अनुसार जानकारी दी गई है कि आईपीएल 2025 की वजह से बिग बॉस ओटीटी के चौथे को पोस्टपोन कर दिया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि बिग बॉस ओटीटी के सीजन 4 को कथित तौर पर आईपीएल के कारण पोस्टपोन कर दिया गया है।
जून के लास्ट में होगा
इस पोस्ट के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 4 मई में होने वाला था, लेकिन अब यह जून के लास्ट में होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माता अभी भी होस्ट की तलाश में हैं और अगर कोई सहमत नहीं होता है तो अनिल कपूर ही इसे होस्ट करेंगे। शो के मेकर्स जल्द ही बिग बॉस 4 के लिए सेलेब्स से संपर्क करना शुरू करेंगे। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले बिग बॉस ने अपने 18 सीजन पूरे किए हैं। वहीं, अब शो को ओटीटी पर आए तीन साल हो गए हैं और इस बार शो का चौथा सीजन आएगा।
Bigg Boss Ott 4
कौन होगा चौथे सीजन का होस्ट?
इसके अलावा अगर शो के होस्ट की बात करें तो बिग बॉस ओटीटी 1 को मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। वहीं, शो के दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था और शो के तीसरे सीजन में अनिल कपूर बतौर होस्ट नजर आए थे। इसी के साथ अगर शो के चौथे सीजन की बात करें को इस बार एल्विश यादव का नाम आ रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं है।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज ने डेटिंग रूमर्स को किया खारिज, फिर क्यों डिलीट किया पोस्ट?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines