Bigg Boss OTT 4: ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ का इंतजार सभी फैंस को हो रहा है। ‘बिग बॉस सीजन 18’ (Bigg Boss Season 18) खत्म होने के बाद दर्शक उस आस में बैठे हैं, जब ओटीटी का नया सीजन आएगा और फिर एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा। अभी तक शो का प्रोमो या फिर कोई पोस्टर सामने नहीं आया है, लेकिन ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ को लेकर ऐसी-ऐसी जानकारियां सामने आई हैं कि फैंस की सांसे ऊपर-नीचे होना तो तय है।
‘बिग बॉस ओटीटी 4’ की डिटेल्स आईं सामने
अब ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ से जुड़ी अच्छी और बुरी खबरें साथ में आ गई हैं। ये शो कब तक शुरू हो सकता है वो रिवील हो गया है। न सिर्फ महीना, बल्कि शो की एग्जैक्ट डेट तक रिवील कर दी गई है। साथ ही ये सीजन कौन होस्ट कर सकता है? वो नाम भी सामने आ चुका है। इसके अलावा ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ के लिए मेकर्स ने किस मशहूर चेहरे को अप्रोच किया है? उसका नाम भी लीक हो गया है। चलिए जानते हैं अब क्या- क्या होने वाला है?
‘बिग बॉस ओटीटी 4’ की डेट और होस्ट का नाम रिवील
सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो हॉटस्टार ने इस शो की टेंटेटिव डेट तय कर दी है। बताया जा रहा है कि 15 जून से ये शो शुरू हो सकता है। डेट सुनकर जहां फैंस खुशी से झूम रहे हैं, वहीं होस्ट का नाम सुनकर लोगों के दिल टूट सकते हैं। इस बार होस्ट सलमान खान (Salman Khan) नहीं होंगे। सलमान की जगह मेकर्स किसी और को होस्ट बनाकर लाने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि इस बार भी अनिल कपूर (Anil Kapoor) ही ये शो होस्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia और Vijay Varma की ब्रेकअप की खबरें, करोड़ों फैंस की पूरी हुई तमन्ना?
मिस्टर फेसु होंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ का हिस्सा?
इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आई है कि सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फेसु (Mr Faisu) को भी मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, उन्होंने इस शो के लिए हामी भारी या नहीं? वो रिवील नहीं हुआ है। आपको बता दें, हाल ही में अपने शो पर मिस्टर फेसु ने रिवील किया था कि वो बिग बॉस करना चाहते हैं, लेकिन उनकी मां उन्हें ये शो नहीं करने देना चाहतीं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines