Bigg Boss OTT 4: ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ की टेंटेटिव डेट भी सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शो 15 जून से ओटीटी पर दस्तक दे सकता है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) नहीं होंगे। इसी बात से फैंस निराश हो गए हैं। जब भी सलमान ‘बिग बॉस’ होस्ट करते हैं, तो दर्शक भी खुश रहते हैं और मेकर्स को भी TRP की कोई टेंशन नहीं होती। हालांकि, अब जब सलमान इस शो को होस्ट नहीं कर रहे तो उनकी जगह कौन लेगा? वो नाम भी सामने आ रहा है।
कहा जा रहा है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ के लिए मेकर्स अनिल कपूर (Anil Kapoor) के नाम पर विचार कर रहे हैं। अनिल कपूर ने ओटीटी का तीसरा सीजन भी होस्ट किया था। हालांकि, उस सीजन की TRP बेहद कम थी और दर्शक भी अनिल कपूर को इस शो के होस्ट के तौर पर एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में इस बार अगर कोई नया होस्ट आएगा, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। तो चलिए जानते हैं ऐसे 4 नाम, जो अगर ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ के होस्ट बने तो छप्पर फाड़ TRP आ सकती है।
Riteish Deshmukh
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने हाल ही में ‘बिग बॉस मराठी सीजन 5’ (Bigg Boss Marathi Season 5) होस्ट किया था। इस शो को फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया। दरअसल, रितेश की इमेज फैंस के बीच काफी अच्छी है। वो एक परफेक्ट हस्बैंड और फादर हैं। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक हैं। उनकी एक्टिंग के साथ कॉमिक टाइमिंग भी कमाल है। वो लोगों की समस्याएं भी समझते हैं और गलती करने पर समझाना भी जानते हैं। ऐसे में मराठी बिग बॉस में उन्होंने धमाल मचा दिया। ये शो इतना पसंद किया गया कि फिनाले के कुछ वक्त बाद ही पब्लिक डिमांड पर इसे चैनल पर दोबारा टेलीकास्ट किया गया। ऐसे में ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ में भी रितेश देशमुख का जादू चल सकता है।
Rohit Shetty
रोहित शेट्टी कई सालों से ‘खतरों के खिलाड़ी’ होस्ट करते आ रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड एक्टर्स को अपनी कमांड पर चलाना आता है। टीवी सेलेब्स को भी वो कई सालों से इंस्ट्रक्ट कर रहे हैं। ऐसे में होस्टिंग में उनका एक्सपीरियंस काफी मजबूत है। रोहित शेट्टी के सामने अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है और बिग बॉस के होस्ट में ये काबिलियत होना बेहद जरूरी है।
Akshay Kumar
अक्षय कुमार भी होस्टिंग का एक्सपीरियंस रखते हैं। अक्षय कुमार भी ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ के अच्छे होस्ट साबित हो सकते हैं। दरअसल, एक्टर अपनी बातों से सबकी बोलती बंद करना जानते हैं। वो हंसा भी सकते हैं और कंटेस्टेंट्स को डरा भी सकते हैं। ये क्वालिटी उन्हें शो का परफेक्ट होस्ट साबित कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Hina Khan का रोजे के बीच दर्द से हुआ ऐसा हाल, रिवील हुई ट्रीटमेंट की तस्वीर
Kangana Ranaut
कंगना रनौत ने बिग बिग जैसा रियलिटी शो होस्ट किया है। ‘लॉक अप’ (Lock Upp) के साथ कंगना ने रियलिटी शो की दुनिया में डेब्यू किया था। इस शो को दर्शकों ने पसंद किया और कंगना का होस्टिंग स्टाइल काफी चर्चा में रहा था। कंगना इस शो में भी बेबाक बयानों से सबका ध्यान खींच लेती थीं। एक्ट्रेस का धक्कड़ अंदाज TRP कि बारिश करवा ही देता है। ऐसे में अगर कंगना ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ की होस्ट बनीं तो दर्शक खुद को ये शो देखने से रोक नहीं पाएंगे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines