हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'बिग बॉस ओटीटी 4' में दिख सकते हैं ये 6 चेहरे, AI ने की प्रिडिक्शन

‘बिग बॉस ओटीटी 4’ में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल हो सकते हैं? उसे लेकर AI ने मजेदार भविष्यवाणी कर दी है। AI के हिसाब से किसकी इस बार शो में एंट्री के चांस हैं? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss Ott 4

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 4’ शुरू होने का इंतजार पूरा देश कर रहा है। इस रियलिटी शो को देश की जनता की बड़ी संख्या फॉलो करती है। ऐसे में शो शुरू होने से पहले ही इसे लेकर सारी जानकारी पाने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इस सीजन ये शो सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह नया होस्ट कौन होगा? उस नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। वहीं, शो में किस-किसकी एंटी होगी उसे लेकर भी फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं।

अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन AI ने अब ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 4’ को लेकर एक बड़ी प्रिडिक्शन कर दी है। जब AI से सवाल किया गया कि इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी’ में कौन-कौन से सेलेब्स नजर आ सकते हैं? तो उसने 5 बड़े नामों की भविष्यवाणी कर दी। अब ये 5 सेलेब्स कौन हैं, जो AI के मुताबिक ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 4’ में नजर आ सकते हैं? चलिए जानते हैं। इस लिस्ट में 3 नाम तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के हैं।

फैसल शेख

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पॉपुलर यूट्यूबर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसु का है। इन दिनों वो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ सकते हैं। अब उन्हें लेकर ये भी भविष्यवाणी हुई है कि वो ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ में भी हिस्सा ले सकते हैं। दरअसल, फैसु खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वो बिग बॉस करना चाहते हैं, लेकिन उनकी मम्मी उन्हें शो करने से मना कर देती हैं। ऐसे में अगर वो इस बार अपनी मम्मी को मनाने में कामयाब होते हैं, तो वो भी शो का हिस्सा बन जाएंगे।

रियाज अली

मशहूर टिकटॉकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रियाज अली का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है। वो इंटरनेट की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। इंस्टाग्राम पर रियाज अली के 27.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में अगर वो इस शो का हिस्सा बनते हैं तो ये न सिर्फ फैंस के लिए गुड न्यूज होगी, बल्कि शो की TRP भी तेजी से बढ़ सकती है।

शिवांगी जोशी

AI की प्रिडिक्शन के मुताबिक, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का नाम भी ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ की एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट लिस्ट में मौजूद है। उन्होंने कई हिट टीवी शोज दिए हैं और पिछले कई सीजन से उनका नाम शो के लिए सामने आ रहा है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इस शो के ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया। क्या इस बार उन्हें मेकर्स अप्रोच करेंगे? और उनका जवाब क्या होगा? वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अदनान शेख

मिस्टर फैसु के खास दोस्त अदनान शेख का नाम भी इस लिस्ट में सामने आया है। आपको बता दें, वैसे अदनान शेख ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टंट के तौर पर शामिल हुए थे। हालांकि, उनका सफर लम्बा नहीं चला और एक हफ्ते में ही वो शो से आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने चैनल और शो पर कई आरोप भी लगाए थे।

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट को ऑफर हुआ ‘खतरों के खिलाड़ी 15’? उठाकर भागा था पैसों से भरा सूटकेस

विक्की जैन

अंकित लोखंडे के पति विक्की जैन इन दिनों हर रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। फिलहाल वो ‘लाफ्टर शेफ’ में कंटेस्टेंट बने हुए हैं, लेकिन AI के मुताबिक वो ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ में भी दिख सकते हैं। वैसे भी सभी लोग देखना चाहते हैं कि वो अंकिता के बिना क्या-क्या करते हैं? बता दें, ये सभी नाम सिर्फ प्रिडिक्शन हैं और अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। असली नाम तो शो की प्रीमियर डेट पर ही सामने आएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें