हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sana Makbul की हालत कैसी? Bigg Boss OTT विनर ने खुद अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट

Sana Makbul Health Update: सना मकबूल ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी हालत को लेकर खास अपडेट दिया है। साथ ही तस्वीर शेयर कर बताया है कि इस मुश्किल समय में किसे देख वो स्माइल कर रही हैं?

विज्ञापन
सना मकबूल ने अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। (Photo Credit- Instagram)

Sana Makbul Health Update: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ की विनर सना मकबूल इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने बढ़े हुए वजन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर इस मामले पर रिएक्ट किया था। वहीं, अब वो अपनी सेहत को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खुलासा हुआ है कि सना मकबूल इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस की हालत खराब है, जिसके कारण उन्हें एडमिट करवाया गया है।

अस्पताल से सना मकबूल ने शेयर की पहली तस्वीर

कल उनकी अस्पताल से एक तस्वीर भी सामने आई थी। इसके बाद फैंस एक्ट्रेस की सेहत को लेकर काफी चिंता में थे। इसी बीच अब सना मकबूल ने खुद फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने अब खुद अपनी अस्पताल से पहली तस्वीर शेयर की है। सना मकबूल ने अब अस्पताल से पहला पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपना हालचाल बताया है। आपको बता दें, सना मकबूल ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

अस्पताल में किसे देख सना मकबूल को मिली हिम्मत?

अब उन्होंने एक सेल्फी शेयर की है। इसमें वो अस्पताल के बिस्तर पर एक सॉफ्ट टॉय के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इसे प्यार से पकड़े हुए एक्ट्रेस बड़ी सी स्माइल भी कर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ये टॉय इस मुश्किल वक्त में उनके लिए खुशी का कारण बनकर आया है। सना मकबूल ने अब इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘और इन उथल-पुथल के बीच, वो मेरा पहला प्यार ले आया। मुझे अपनी दुआओं में रखिएगा। मैं बेहतर हूं।’ अब सना मकबूल ने इसके बाद एक और तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनकी चीन पर एक चोट का निशान भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या The Great Indian Kapil Show 3 में अर्चना के साथ सिद्धू होंगे फ्री? Netflix ने दिया सरप्राइज

सना ने दिया हेल्थ अपडेट

अब एक्ट्रेस ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देकर उनकी चिंता को कम कर दिया है। सना मकबूल जिस तरह से अस्पताल में होने के बावजूद मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, वो एक बड़ी फाइटर लग रही हैं। अब उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर राहत की सांस ले रहे हैं। जब से सना की हालत के बारे में लोगों को पता चला था, हर कोई उन्हें लेकर फिक्रमंद दिखाई दे रहा था। हालांकि, अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीर सामने आने के बाद फैंस को तसल्ली हो गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola