Sana Makbul Reaction On Ranvir Shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले शुक्रवार रात को हुआ। शो में सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देते हुए सना मकबूल ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वहीं नैजी फर्स्ट रनर-अप जबकि रणवीर शौरी सेकंड रनर-अप रहे। विनर बनने के बाद सना मकबूल का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शो जीतने के बाद कैसा फील हो रहा है। साथ ही उन्होंने शो में रहे अपने कंपेटिटर रणवीर शौरी पर भी शॉकिंग बयान दिया है। सना ने बताया कि उनके और रणवीर के बीच में शो के दौरान क्यों इतनी नफरत देखी गई। साथ ही फ्यूचर में उनके साथ काम करने को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया।
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 की जर्नी में शुरुआत से सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच कोल्ड वॉर देखी गई। दोनों के आपस में न कभी विचार मिले और न एक्शन। यहां तक कि दोनों ने शो के दौरान एक-दूसरे के बारे में अपनी भड़ास निकालने में भी कोई कसर छोड़ी।
डिप्रेशन पर कही ये बात
बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी को जीतने के बाद सना मकबूल काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दीं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो ट्रॉफी जीत गई हैं अब डिप्रेशन में नहीं जाएंगी। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि वो डिप्रेशन में नहीं जाएंगी लेकिन घर में उनसे जिस तरह का बर्ताव हुआ और लोगों ने उन्हें जो काफी कुछ कहा है वो उन्हें दिल पर चोट करके गया है। ये भूलना उनके लिए मुश्किल होगा। इसके अलावा सना ने बताया कि उन्हें विनर की ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये प्राइज मनी मिली है, जिससे वो काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल की जीत पर बॉयफ्रेंड का आया रिएक्शन, शादी पर भी दिया हिंट
रणवीर पर दिया शॉकिंग बयान
इसके बाद सना ने रणवीर शौरी पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि शो के दौरान रणवीर संग अपनी नफरत पर उन्हें क्या कहना है तो सना ने कहा, ‘मैंने उनसे माफी मांगी क्योंकि मुझे लगता है कि मैं छोटी हूं तो मुझे ऐसा करना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मजबूत औरत को आदमी कभी पसंद नहीं करता है। शो के दौरान मैं हमेशा उन्हें मजबूत लगी। इसलिए उन्होंने शो के दौरान अपनी नफरत को मेरे लिए कायम रखा। वो मुझे पसंद नहीं करते हैं तो ये उनकी च्वाइस है। मेरे हिसाब से जो बीत गया उसे जाने देना सही है।’
इसके अलावा जब सना मकबूल से पूछा गया कि वो फ्यूचर में रणवीर शौरी के साथ काम करना चाहेंगी? इस पर जवाब देते हुए सना ने कहा कि वो इस मामले में टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। बता दें कि जब यही सवाल रणवीर से पूछा गया था तो उनका कहना था कि अगर फ्यूचर में उन्हें सना के साथ काम ऑफर किया गया तो वो कर लेंगे। उन्हें नखरे करना पसंद नहीं है।
शादी के प्लान पर क्या बोलीं?
इसके अलावा सना मकबूल ने अपनी शादी पर भी बात की और कहा कि इस साल या फिर अगले साल तक वो शादी के बंधन में बंध सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी शादी में वो सभी को इनवाइट करना चाहेंगी। गौरतलब है कि सना मकबूल के बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी ने भी इंटरव्यू में इनडायरेक्टली शादी पर बात की। उन्होंने कहा था कि शादी जरूर होगी लेकिन इसमें अभी वक्त है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
11 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
11 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
12 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
13 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
14 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines