हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BIGG BOSS OTT3: फिनाले से एक दिन पहले बदल गया विनर, जिसके नाम की चर्चा वो नीचे खिसका

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर कौन होगा यह जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिनाले से बस एक दिन पहले शो का विनर बदल गया है। जिस कंटेस्टेंट को विनर बताया जा रहा था वो दूसरे नंबर पर आ गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Winner

Bigg Boss OTT 3 Winner: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के फिनाले में सिर्फ एक दिन बाकी है। ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी यह जानने के लिए लोग बेहद एक्साइटेड हैं। टॉप 5 में शामिल कंटेस्टेंट्स की बात करें तो सना मकबूल, नैजी और रणवीर शौरी को विनर बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यहां पर ट्विस्ट ये है कि फिनाले से सिर्फ एक दिन पहले बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन का विनर बदल गया है। जी हां, लवकेश कटारिया के इविक्शन के बाद जहां सोशल मीडिया पर नैजी को शो का फिक्स विनर बताया जा रहा है, वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि आखिरी वक्त में बिग बॉस ने बड़ा दांव खेलते हुए शो का विनर ही बदल दिया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद बिग बॉस की बातों से पता चला है।

बिग बॉस ने दी स्पेशल पावर

जाहिर है कि बिग बॉस का हाथ जिस कंटेस्टेंट पर होता है, उसका बेड़ा पार हो ही जाता है। पिछले एपिसोड में खुद बिग बॉस ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने ‘बाहरवाले’ की पावर एक या दो बार नहीं बल्कि दो बार सना मकबूल को दी। यि बात जगजाहिर है कि पावर मिलने के बाद सना मकबूल सेफ रहेंगी। यह जानते हुए भी बिग बॉस ने उनसे वो पावर नहीं छीनी। आपको बता दें कि लवकेश कटारिया और सना मकबूल घर में मौजूद सभी के विरोधी थे। मेकर्स को भी पता था कि अगर नॉमिनेशन हुआ तो घरवाले लव या सना में से किसी एक को वोट करेंगे।

यह भी पढ़ें: BIGG BOSS OTT 3 का विनर किसे मानते हैं मुनव्वर फारूकी? कॉमेडियन ने फैंस से की वोट की अपील

विज्ञापन

सना मकबूल पावर के चलते सेफ

चूकि बिग बॉस ने रणवीर शौरी और सना मकबूल को बाहरवाला बना रखा था इसलिए कोई भी सना को वोट नहीं कर सकता था। इसलिए अधिकतर घरवालों ने लवकेश को वोट किया और उन्हें शो से बाहर भेजा। वहीं बिग बॉस ने खुद बताया कि सना उन्हें कई बार चैलेंज कर चुकी थीं, इसके बावजूद उन्हें दोबारा ‘बाहरवाला’ बनाया गया। इससे तो साफ है कि बिग बॉस भी कहीं न कहीं सना मकबूल को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल हो सकती हैं।

मुनव्वर फारूकी का सपोर्ट

उधर, ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी भी सना मकबूल को फुल सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सना मकबूल और नैजी को अपना फेवरेट बता रहे हैं। मुनव्वर ने कहा कि उन्हें नैजी और सना मकबूल में से किसी एक को जीतते हुए देखना है। हालांकि वो दिल से चाहते हैं कि बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी सना मकबूल जीतें। उन्होंने सना के लिए वोट अपनी भी की। अब ‘लॉकअप’ और ‘बिग बॉस 17’ के विनर किसी को सपोर्ट करें तो और वो न जीते यह तो नामुमकिन है। ऐसे में सना मकबूल पहले नंबर पर और दूसरे नंबर पर नैजी विनर के दावेदार बन सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola