Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul on Ranveer Shorey: बिग बॉस ओटीटी 3 की सना मकबूल इस वक्त सातवे आसमान पर हैं। सना के हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स तक सना हर तरफ सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच सना मकबूल का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने एक के बाद एक कई खुलासे किए हैं। रणवीर शौरी से लेकर एल्विश यादव तक सना मकबूल ने हर किसी पर बात की। क्या कुछ कहा सना ने देखिए इस रिपोर्ट में।
सना मकबूल ने रणवीर की लगाई क्लास
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में सना मकबूल ने अपने दिल की बात जाहिर की। सना ने रणवीर शौरी द्वारा उन्हें गटरछाप कहने पर कहा कि मैंने कभी अपनी तरफ से वो दायरा पार नहीं किया। आपने मुझे नागिन कहा मैंने हंसी खुशी ले लिया लेकिन फिर आपने कहा कि अपनी नागिन जैसी आंखें दूर रखो। फिर मैंने भी आपको मेंढक जैसी आंखें बोला। फिर उन्होंने मुझे गटरछाप बोला। इस पर मुझे गुस्सा आ गया। इसलिए मैंने भी उन्हें बहुत सारी बातें गुस्से में बोल दीं।
आगे बात करते हुए सना ने कहा कि मैं बिग बॉस के घर में इज्जत से खेलने आई थी। जो मुझे इज्जत देगा मैं उसे इज्जत दूंगी लेकिन जो मेरे से अच्छे से बात नहीं करेगा वो मुझसे भी वैसा ही बर्ताव झेलेगा। सना ने तो यहां तक कह दिया कि वो कभी भी जिंदगी में दोबारा रणवीर शौरी को नहीं देखना चाहतीं।
अरमान मलिक को सना ने कहा सांड
इसके अलावा इस इंटरव्यू में सना ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक-एक शब्द में बयां भी किया। अरमान मलिक का नाम आते ही सना ने कहा कि वो सांड हैं। वहीं कृतिका मलिक के नाम पर सना ने कहा वो मंकी हैं। विशाल का नाम आते ही सना ने कहा वो दिल है। लवकेश के नाम पर सना ने जोर से कहा सिस्टम और शिवानी कुमारी को सना ने एक शब्द में कहा प्यारी।
यह भी पढ़ें: एल्विश-लवकेश का बिस्तर से वीडियो वायरल, बिना कपड़ों के दिखे यूट्यूबर, बोले- गे होना कोई…
सना की जीत से बाकी कंटेस्टेंट्स हुए दुखी
इसके अलावा इस इंटरव्यू में सना मकबूल ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि मैं बहुत दुखी हुई ये देखकर कि मेरे जीतने के बाद किसी ने भी मेरे लिए तालियां नहीं बजाईं। सना ने कहा कि मेरे जो 4 दोस्त थे वो बस खुश नजर आए थे लेकिन उनके अलावा सभी के ही मुंह पर दिख रहा था कि वो खुश नहीं हैं। दरअसल सना से पूछा गया था कि आपकी जीत के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने कहा कि ज्यादा हल्ला नहीं मचा तो इस पर आप क्या कहेंगी। सना मकबूल ने कहा कि अब ये एल्विश ही बता सकते हैं कि वो किस हल्ले की बात कर रहे हैं। एक हल्ला ना मचना तो मुझे खुद भी अच्छा नहीं लगा था, जब स्टेज पर अनिल सर ने मेरा हाथ उठाया तो कोई भी वहां खुश नहीं हुआ।
सना ने लवकेश-विशाल पर कही ये बात
सना ने इस इंटरव्यू में कहा कि विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। बाहरी दुनिया में भी वो उनके साथ इतने ही मजे करेंगी जितना कि वो बिग बॉस के घर में कर रही थीं। सना मकबूल ने नैजी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नैजी ने ये गेम पूरे दिल से खेली इसलिए अगर वो भी जीतता तो मुझे बहुत खुशी होती क्योंकि वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।
यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के बाहर होने पर भड़का बॉलीवुड, विक्की कौशल से तापसी पन्नू तक सितारों ने लगाई क्लास
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines