Bigg Boss OTT 3 Winner Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेसंटेंट्स को मात देकर सना मकबूल ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। सना मकबूल ने रैपर नैजी को हराकर शो का खिताब जीत लिया है। सना मकबूल और नैजी आखिरी के टॉप 2 में थे जिसमें से सना मकबूल ने बाजी मार ली है। सना को पहले से ही शो की ट्रॉफी के लिए बड़ा दावेदार माना जा रहा था। सना मकबूल के जीतने के बाद अब फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें सना मकबूल ही वो सदस्य रही हैं जिन्हें घर में सबसे ज्यादा टारगेट किया गया है। वीकेंड का वार पर भी सना मकबूल की सबसे ज्यादा क्लास लगाई गई। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं उन कारणों के बारे में जिन्होंने सना मकबूल को शो का विनर बताया।
1. डंके की चोट पर सना ने खेली गेम
सना मकबूल ने घर के अंदर पहले दिन से डंके की चोट पर अपनी बातें कहीं। चाहें शो को जीतने की बात हो या फिर अपने ऑपिनियन्स को रखना, सना मकबूल कभी भी पीछे नहीं रहीं। वो लगातार अपने मुद्दों को खुलकर सभी के सामने रखती रहीं।
2. सना मकबूल ने निभाई दोस्ती
सना मकबूल की दोस्ती पर शो में कई बार सवाल उठाए गए। उनके खुद के दोस्तों ने भी हमेशा उन्हें सवालों के कटघरे में रखा चाहे वो नैजी के साथ उनकी बॉन्डिंग हो या फिर विशाल पांडे के साथ उनकी दोस्ती हो, सना मकबूल ने कई जगह पर दोस्ती के इम्तिहान दिए हैं और वो बखूबी खरी भी उतरी हैं।
3. सना मकबूल को किया गया टारगेट
सना मकबूल को जितनी डांट और फटकार शो के होस्ट अनिल कपूर द्वारा वीकेंड का वार पर पड़ी है, शायद ही उतनी डांट किसी और को पड़ी होगी। हालांकि कभी भी सबसे ज्यादा टारगेट होने का बुरा असर सना मकबूल पर नहीं पड़ा और वो लगातार आगे बढ़ती रहीं।
4. सना मकबूल रहीं रियल पर्सेनेलिटी
बिग बॉस के घर में जीतने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि आप दिल और दिमाग से खेलते हुए अपनी असली पर्सनेलिटी को लोगों के सामने दिखाए। आप कहीं पर भी बनावटी बातें या चीजें ना करें और सना मकबूल ने ऐसा ही किया है।
5. सना मकबूल रहीं शो की मास्टरमाइंड
शो में सना मकबूल को मास्टमाइंड का टैग दिया गया जिसकी वजह थी उनका तेज दिमाग। सना मकबूल ने कई जगहों पर अपना तेज दिमाग दिखाया और उन्होंने अपनी जगह आराम से फाइनल में बना ली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के इन 5 एविक्शन को देखकर आया चक्कर, 2 को बताया जा रहा था शो का विनर
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
57 mins ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
4 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
4 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
5 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
6 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
18 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines