Who Is Winner Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ के फिनाले में बस 4 दिन बाकी हैं। बैक टू बैक एलिमिनेशन हो रहे हैं, जिसके बाद घर में सिर्फ 7 सदस्य बचे हैं। इनमें लवकेश कटारिया, सना मकबूल, रणवीर शौरी, अरमान मलिक, नैजी, कृतिका मलिक और साईं केतन राव के नाम शामिल हैं। विनर की ट्रॉफी के दावेदारों की बात करें तो इस रेस में लवकेश, सना, रणवीर और अरमान के नाम शामिल हैं। हालांकि बिग बॉस एक ट्विस्ट से कभी भी शो की बाजी को पलट सकते हैं। जाहिर है कि शिवानी कुमारी और विशाल पांडे जब से बेघर हुए हैं, उसके बाद से जनता भी समझ चुकी है कि मेकर्स कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच मशहूर एस्ट्रोलॉजर और टैरो कार्ड रीडर ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि शो का विनर कौन होगा?
पायल-चंद्रिका को लेकर किया था प्रेडिक्ट
मशहूर एस्ट्रोलॉजर और टैरो कार्ड रीडर गीतांजलि सक्सेना ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में प्रेडिक्ट किया कि इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का विनर कौन हो सकता है? बता दें कि इससे पहले गीतांजलि ने पायल मलिक और चंद्रिका दीक्षित का इविक्शन प्रेडिक्ट किया था। अपने यूट्यूब चैनल पर उनके सेलेब्स को लेकर कई प्रेडिक्शन सच साबित हो चुके हैं। उन्होंने एल्विश यादव की कंट्रोवर्सी भी प्रेडिक्ट की थी। इसके अलावा विशाल पांडे को लेकर कहा था कि अगर वो गेम में बचकर नहीं रहे तो जुलाई महीने में उनके नाम बड़ी कंट्रोवर्सी होगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: विनर के दावेदार आउट, फालतू घर में… जनता का फैसला या मेकर्स का प्लान?
कौन हो सकता है बिग बॉस ओटीटी का विनर?
अब गीतांजलि सक्सेना ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के विनर को लेकर नाम का खुलासा किया है। सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस बार रणवीर शौरी विनर की ट्रॉफी को हासिल कर सकते हैं। उनके अंदर विनर बनने की पूरी क्वालिटी है। एस्ट्रोलॉजर ने कहा कि उन्होंने बिग बॉस हाउस में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के टैरो कार्ड पढ़े थे, इनमें सबसे अच्छा कार्ड रणवीर शौरी का आया है। अगर वो अपने अंदर कुछ बदलाव करते हैं तो इस सीजन के विनर वहीं बनेंगे।
क्या बदलाव करने होंगे रणवीर को?
एस्ट्रोलॉजर गीतांजलि सक्सेना ने कहा कि रणवीर शौरी को अपने अंदर तीन बदलाव करने होंगे। उन्हें सबसे पहले अपने गुस्से पर काबू करना होगा। अपना एटिट्यूड बदलना होगा और जनता को खुद का इमोशनल साइड दिखाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर को अपनी जर्नी और स्ट्रगल के बारे में ज्यादा बात करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने टॉप 5 में शिवानी कुमारी का नाम भी बताया। गीतांजलि ने कहा कि अगर शिवानी अपने बर्ताव में थोड़ा सा बदलाव कर लेती तो आज वो टॉप 5 में शामिल होतीं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
42 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines