हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 के विनर का नाम लीक, ग्रैंड फिनाले से पहले जान लें किसे मिलेगी ट्रॉफी?

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का विनर कौन होगा अब उस नाम को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। शो से ही जुड़े हुए एक शख्स ने विनर का नाम बता दिया है वो भी ग्रैंड फिनाले एपिसोड से पहले। तो चलिए जानते हैं अब किसकी किस्मत चमकने वाली है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले बेहद नजदीक है। हाल ही में शो को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। खुद शो के होस्ट अनिल कपूर ने बताया है कि जल्द ही ये शो खत्म हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड प्रीमियर हो जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं अब ग्रैंड फिनाले से पहले ही शो के विनर का नाम लीक हो गया है।

एल्विश यादव के व्लॉग में हुआ विनर का नाम रिवील

इस बार ट्रॉफी किसके हाथ लगने वाली है अब उसका नाम भी सामने आ चुका है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिग बॉस से जुड़े एक शख्स ने विनर कौन बनेगा वो नाम साफ-साफ बता दिया है। दरअसल, हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अपने दोस्त को सपोर्ट करने शो में पहुंचे थे। इस दौरान यूट्यूबर ने अपना पर्सनल व्लॉग भी शूट किया था। एक व्लॉग में ही बिग बॉस के विनर का नाम सामने आया है।

मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कौन बनेगा विनर?

दरअसल, व्लॉग में देखने को मिला कि एल्विश यादव तैयार हो रहे हैं। शूट से पहले उनका मेकअप किया जा रहा है। तो मेकअप आर्टिस्ट ने एल्विश यादव से बात करते हुए व्लॉग में बताया है कि आज तक उन्होंने जिस-जिसका मेकअप किया है वही शख्स शो जीता है। हर बार उनके मेकअप किए हुए कंटेस्टेंट को ही ट्रॉफी मिलती है। इस बात पर एल्विश यादव ने भी सबूत देते हुए कहा कि पिछली बार उन्होंने ही मेरा मेकअप किया था और मुझे ट्रॉफी मिली है। यानी अब इस मेकअप आर्टिस्ट का दावा सच साबित होता दिख रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Pregnancy में Drashti Dhami ने उठाए भारी डंबल्स, इंटेंस वर्क आउट वीडियो वायरल

मेकअप आर्टिस्ट ने विनर के नाम पर किया दावा

वहीं, इस बार उन्होंने किसका मेकअप किया है? इस व्लॉग में उन्होंने वो नाम भी रिवील कर दिया है। अब इस मेकअप आर्टिस्ट का दावा है कि ये सीजन लवकेश कटारिया ही जीतने वाले हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने कहा कि एल्विश के बाद अब उन्होंने लव का मेकअप किया है तो ट्रॉफी भी उन्हीं को मिलेगी। अब उनका ये दावा कितना सच साबित होता है ये तो ग्रैंड फिनाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola