Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 को आज विनर मिल जाएगा। जी हां, शो के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटे रह गए हैं। ऐसे में न सिर्फ घर में मौजूद कंटेस्टेंट, बल्कि दर्शकों के दिलों की धड़कन तेज है। हर कोई यह जानने के लिए बेकरार है कि इस बार के सीजन का विनर कौन होगा?
शो के टॉप फाइनलिस्ट सामने आ चुके हैं। विनर की रेस में सना मकबूल, रणवीर शौरी, नैजी, साई केतन राव और कृतिका मलिक हैं। हालांकि लेटेस्ट प्रेडिक्शन के मुताबिक, साई और कृतिका बाहर हो चुके हैं। फिर भी बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर कौन होगा, यह तो शो के फिनाले में ही पता लगेगा? इससे पहले आपको बता देते हैं कि शो के ग्रैंड फिनाले को कब-कहां और कैसे देखें? इस बार की ट्रॉफी कैसी है? और टॉप 5 में कौन है?
कब-कहां और कैसे देखें ग्रैंड फिनाले?
बिग बॉस ओटीटी-3 का ग्रैंड फिनाले देखने के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड है। हालांकि कुछ लोगों के मन में अभी भी यह सवाल है कि शो के ग्रैंड फिनाले को कब-कहां और कैसे देखें तो आपको बता देते हैं कि शो के ग्रैंड फिनाले को आज रात यानी 2 अगस्त को रात 9 बजे जियो सिनेमा प्रीमियर पर स्ट्रीम किया जाएगा।
कैसी है बिग बॉस ओटीटी-3 की ट्रॉफी?
बिग बॉस की ट्रॉफी बेहद कमाल की होती है। इस बार की बात करें तो शो के सीजन 3 की ट्रॉफी गोल्डन रंग की है, जिसमें एक आदमी नजर आ रहा है, जिसके चेहरे पर नकाब है और वह सिंहासन पर बैठा हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस की ट्रॉफी बेहद अलग है। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि यह चमचमाती ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा?
टॉप 5 में सबसे नीचे कौन है?
यह तो सभी जानते हैं कि बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन खत्म होने वाला है और जल्द ही शो को उसका विनर भी मिल जाएगा। टॉप 5 में सना मकबूल, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नैजी और कृतिका मलिक हैं। इन पांचों में ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर है। सभी अपने चाहने वाले को वोट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सना और रणवीर पहले या दूसरे नंबर पर रह सकते हैं। नैजी तीसरे और साई और कृतिका चौथे या 5वें नंबर पर रह सकते हैं। हालांकि कौन किस नंबर पर रहेगा और ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी, यह तो अब फिनाले में ही पता लगेगा?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss की इस हसीना से बीमारी ने छीना काम, कभी फेमिना मिस इंडिया, तो कभी पर्दे पर दिखाया जलवा
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
45 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines