Bigg Boss OTT 3 Elimination: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इस हफ्ते टास्क से ज्यादा नॉमिनेशन देखने को मिल रहे हैं। अब तक तीन कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो चुके हैं, जिनमें नीरज गोयत, पायल मलिक और पौलोमी दास शामिल हैं। अब नॉमिनेट होने वाला चौथा कंटेस्टेंट कौन होगा इसके बारे में फैंस जानने के लिए बेताब हैं। आपको बता दें कि इस हफ्ते वीकेंड के वार में 8 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में अरमान मलिक, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, सना मकबूल, सना सुल्तान, साईं केतन राव, रणवीर शौरी और मुनीषा खटवानी शामिल हैं। किस एक सदस्य का घर से इस हफ्ते पत्ता कटने वाला है, इसके बारे में अपडेट आना शुरू हो गया है।
नॉमिनेट कंटेस्टेंट में दीपक चौरसिया शामिल
आपको बता दें कि इस बार जो 8 कंटेस्टेंट्स शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उन सभी में सबसे ज्यादा वीक कंटेस्टेंट्स दीपक चौरसिया और मुनीषा खटवानी को माना जा रहा है। दीपक चौरसिया की बात करें तो जब से शो में आए हैं पूरी तरह से अनफिट हैं। वो घर के टास्क में भी पूरी तरह से हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में अगर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दीपक चौरसिया नॉमिनेट हुए हैं तो जनता के पास एक मौका होगा कि उन्हें शो से बाहर कर दिया जाए। इसके अलावा वो अधिकतर बेड पर लेटे हुए ही दिखाई देते हैं। इसके अलावा सना सुल्तान भी बेघर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘बाहरवाला’ को पकड़ने से चूके अरमान मलिक, अगर स्टैंड लेते तो जीत जाते टास्क
पिछले हफ्ते बॉटम 2 में थीं मुनीषा
इसके अलावा मुनीषा खटवानी का नाम भी सामने आ रहा है। मुनीषा इस हफ्ते हुए मिड वीक एलिमिनेशन में बॉटम 2 में आई थीं। पौलोमी दास और उनमें से किसी एक को बाहर किया जाना था, जिसमें 90% चांस था कि मुनीषा ही घर से बेघर होंगी। हालांकि ‘बाहरवाला’ यानी लवकेश कटारिया ने आखिरी वक्त पर अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए मुनीषा को सेफ कर दिया था। वहीं पौलोमी दास को घर से बेघर होना पड़ा था।
लवकेश संग दोस्ती का मिल रहा फायदा
दरअसल, मुनीषा खटवानी की लवकेश कटारिया और विशाल पांडे से अच्छी दोस्ती है। ऐसे में लवकेश ने अपनी दोस्त को सेफ करते हुए पौलोमी को घर से बेघर कर दिया था। इस बार वोटिंग जनता के फैसले के आधार पर होने जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड के वार में मुनीषा खटवानी शो से बाहर हो सकती हैं। उनके बाहर होने का एक कारण यह भी है कि शो में उनकी हिस्सेदारी कुछ खास नहीं देखी जा रही है। सिवाए टैरो कार्ड रीड करने के वो अपना गेम कुछ खास स्ट्रॉन्ग नहीं बना पा रही हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
16 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
31 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines