Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka War: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ का पहला वीकेंड का वार कंटेस्टेंट्स के लिए रियलिटी चेक जैसा रहा। होस्ट अनिल कपूर ने पहले ही हफ्ते में सभी सदस्यों को आईना दिखाया और पिछले एक हफ्ते में जो भी झगड़े और खाने को लेकर धरना प्रदर्शन किए गए, उन सभी का एक-एक करके हिसाब लिया। अपने ‘झक्कास’ स्टाइल से अनिल कपूर पहले हफ्ते में काफी शांत दिखे, लेकिन अपने व्यंग्यात्मक तीरों से उन्होंने घरवालों की क्लास लगाने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। सना मकबूल से लेकर शिवानी कुमारी तक घर में मौजूद 5 सदस्य खासतौर पर अनिल कपूर के निशाने पर रहे। एक्टर ने उनको फटकार लगाई और सबक सिखाया। शिवानी कुमारी को फेक बताया।
राशन को लेकर सना की लताड़
पहले वीकेंड के वार पर अनिल कपूर ने सबसे पहले घर में राशन का मुद्दा उठाया। एक्टर ने घरवालों से पूछा कि राशन को लेकर इतना बवाल क्यों मचा था? उन्होंने सना मकबूल की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सभी घरवालों से पूछा कि क्या सना के कॉन्ट्रैक्ट में कुछ अलग नियम और कानून लिखे गए हैं? अनिल कपूर ने सना को यह भी कहा कि वह घर में अलग दिखने के लिए इतना कुछ बोल रही थीं। बाकी घरवालों ने राशन को लेकर इतना रिएक्ट नहीं किया जितना सना कर रही थी।
यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD ने 6 फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें तीसरे दिन का टोटल कलेक्शन
शिवानी कुमारी को कहा फेक
अनिल कपूर ने शिवानी कुमारी और पौलोमी दास का मुद्दा भी उठाया। एक्टर ने कहा कि टास्क के दौरान जब पौलोमी को चोट लग गई थी, उस वक्त शिवानी सिर्फ अपने टास्क की ओर ध्यान दे रही थी। इसके बाद उन्होंने अपनी चोट को लेकर अटेंशन ग्रैब करना शुरू कर दिया। एक्टर ने घरवालों से पूछा कि किसे-किसे लगा कि शिवानी अपनी चोट को लेकर ज्यादा अटेंशन ले रही थी? जवाब में अधिकतर घरवालों ने कहा कि हां उन्हें भी लगा कि शिवानी नाटक कर रही थी। उनकी अधिकतर हरकतें फेक होती हैं।
पौलोमी दास को भी नहीं छोड़ा
अनिल कपूर ने शिवानी के साथ-साथ पौलोमी को भी फटकार लगाई। उन्होंने पौलोमी से पूछा कि क्या आप पिछले सीजन में ऐसी लड़की वाला एपिसोड देखकर आई हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने बिग बॉस बहुत कम देखा है। अनिल कपूर ने कहा कि ‘तुम्हारे जैसी लड़की’ को उन्होंने काफी बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की, ताकि वे कैमरा पर दिखाई दे सकें।
अरमान मलिक भी निशाने पर
अनिल कपूर ने अरमान मलिक से कहा कि जनता के हिसाब से देखकर लग रहा है कि आप अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका को जबरदस्ती किचन में रखने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस बात पर दीपक चौरसिया और अन्य घरवालों ने भी अपनी सहमति जताई।
लवकेश कटारिया की लगाई डांट
अनिल कपूर ने आखिर में लवकेश कटारिया को डांट लगाई। उन्होंने इन्फ्लुएंसर को बाहर से सपोर्ट मिलने को लेकर लताड़ा और कहा कि आप जनता के सामने खड़े होकर कहें कि बाहर की जनता आपको आपकी पर्सनैलिटी पर जज करे। एल्विश आर्मी से वह सपोर्ट लेना बंद करें।
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
26 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
51 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines