Weekend Ka Vaar Eviction: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में कल रात आखिरी वीकेंड का वार हुआ जो काफी इंटरेस्टिंग रहा। शो में अनिल कपूर ने आखिरी बार घरवालों की काफी क्लास लगाई। साथ ही नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी को रियलिटी चेक दिया। तीनों में से आज रात किसी एक का सफर घर से खत्म हो जाएगा। फिनाले से एक हफ्ते पहले बेघर होना वाकई कंटेस्टेंट के लिए काफी शॉकिंग होने वाला है। इस बीच शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि आखिरी वीकेंड के वार में एक कंटेस्टेंट के बेघर होने के बाद लाइव फीड में दो लोग और घर से बेघर हो जाएंगे। इसमें पहला नाम शिवानी कुमारी का होगा जो आज रात बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली हैं। वहीं अगले दो नाम कौन होंगे आइए जानते हैं?
बिग बॉस ओटीटी पर आया नया अपडेट
बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया पेज ‘बिग बॉस तक’ ने शो को लेकर नया अपडेट शेयर किया है, जिसमें कहा गया कि मेकर्स एक या दो नहीं बल्कि तीन लोगों को घर से निकालने वाले हैं। यानी आज और कल में घर से ट्रिपल एविक्शन होने वाला है। जाहिर है कि विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और लवकेश पांडे तीनों नॉमिनेट हैं। अब तक आए अपडेट की मानें तो आज रात वीकेंड का वार में शिवानी कुमारी का सफर खत्म हो जाएगा। इसके बाद दो और लोग घर से बेघर होंगे।
शिवानी कुमारी आज रात होंगी बेघर
बता दें कि अभी तक जो अपडेट आया है, उसके मुताबिक शिवानी कुमारी का नाम सामने आ रहा है, जो आज रात घर से बेघर होने वाली हैं। उसके बाद दूसरा नाम विशाल पांडे का आ रहा है। खबर है कि लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान विशाल फिनाले से पहले बेघर हो चुके हैं। चूंकि फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। ऐसे में फिनाले को बहुत कम समय बचा है। अपडेट है कि विशाल पांडे के साथ ही एक और कंटेस्टेंट भी घर से बेघर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya से अलग होने के बाद Natasa ने शेयर की नई पोस्ट, सोशल मीडिया पर मची हलचल
तीसरा कंटेस्टेंट कौन होगा?
आपको बता दें कि फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते पहले बिग बॉस ओटीटी 3 से अगला कौन सदस्य घर से बेघर होगा वो नाम फिलहाल सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कृतिका मलिक या साईं केतन राव में से कोई एक घर से बेघर हो सकता है। अन्य कंटेस्टेंट्स की तुलना में इन दोनों को काफी कमजोर माना जा रहा है। गौरतलब है कि पहले बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले 4 अगस्त माना जा रहा था लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि मेकर्स 2 अगस्त को फिनाले रखने वाले हैं। यानी अब शो को बहुत कम ही समय बचा है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines