Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर, इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Eviction Interview: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से हाल ही में बाहर हुए कंटेस्टेंट विशाल पांडे के अब इंटरव्यूज सामने आ गए हैं। इंटरवयूज में विशाल ने मलिक परिवार की बखिया उधेड़ कर रख दी। विशाल ने अरमान मलिक पर जमकर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने शो के विनर को लेकर भी बात की है। इस रिपोर्ट में जानिए विशाल पांडे ने अपने एविक्शन के बाद क्या कुछ कहा।

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Eviction Interview

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Eviction Interview

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Eviction Interview: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में अब बस 3 दिन बचे हैं। ऐसे में शो के विनर को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस के साथ-साथ एविक्ट हो चुके कंटेस्टेंट्स भी बेसब्री से जानना चाहते हैं कि इस बार का सीजन आखिर कौन सा कंटेंस्टेंट जीतेगा। इसी बीच हाल ही में घर से बेघर हुए कंटेस्टेंट विशाल पांडे जिन्हें शो जीतने का एक बड़ा दावेदार माना जा रहा था, उनका इंटरव्यू आउट हो चुका है। विशाल ने इंटरव्यू में एक के बाद कई खुलासे किए हैं। इस रिपोर्ट में जानिए विशाल पांडे ने किसे शो का विनर बताया है।

विशाल पांडे का एविक्शन के बाद पहला इंटरव्यू

विशाल पांडे से सबसे पहले पूछा गया कि फिनाले के इतने करीब आकर बेघर होकर उन्हें कैसा लगा रहा है? इस पर विशाल पांडे कहते हैं कि बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। इतने करीब आकर वहां से बेघर होना एक दिल टूटने के जैसा है। विशाल ने कहा कि शिवानी कुमारी पहले से ही एविक्ट हो चुकी थीं। ऐसे में हमारे में से कोई भी एक और एविक्शन के बारे में सोच ही नहीं रहे थे। शो से डबल एविक्शन होना हम सबके लिए काफी सरप्राइजिंग था।

अरमान मलिक पर फूटा विशाल का गुस्सा

इंटरव्यू में विशाल पांडे से अरमान मलिक के थप्पड़ मारने को लेकर बात की गई। उन्होंने कहा कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है, मैंने सोचा था कि थप्पड़ मारने का बदला मैं शो की ट्रॉफी जीतकर लूंगा लेकिन अब मेरा ये सपना भी अधूरा रह गया है। मैं शो जीतकर अरमान मलिक को थप्पड़ मारना चाहता था। जिस वक्त मुझे थप्पड़ पड़ा मैंने पहले तो सोचा कि मैं भी अरमान को थप्पड़ मारके शो से बाहर हो जाऊं लेकिन फिर 10 मिनट बाद मुझे लगा कि मैं इतने बड़े प्लेटफॉर्म से ऐसे ही बाहर नहीं जा सकता। विशाल ने पायल मलिक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा ये पूरी गलती पायल की है, जिस तरह से उसने एक गलत शब्द का इस्तेमाल करके वीकेंड का वार पर अपने पति को आकर एक कंटेंट दिया उसके लिए उसे शर्म आनी चाहिए।

लवकेश कटारिया को बताया शो का विनर

विशाल पांडे से जब पूछा गया कि वो किसे शो को जीतते हुए देखना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि मेरे दो दोस्त हैं- सना मकबूल और लवकेश कटारिया लेकिन मैं चाहता हूं कि कटारिया शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर ले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ