Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इस बार सेलिब्रिटी से ज्यादा यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को शामिल किया गया है। शो में अरमान मलिक भी अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए। हालांकि उनकी पहली पत्नी पायल मलिक को इस हफ्ते घर से बेघर होना पड़ गया। अब घर में कृतिका मलिक बची हैं। इस बीच विशाल पांडेय ने कृतिका को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दे दिया है, जो आपको भी हैरान कर सकता है। ये तो हम सब जानते हैं कि शो में अरमान मलिक और विशाल पांडेय की अनबन कई बार देखने को मिली है। दोनों में कई बार छोटे-बड़े झगड़े भी हुए हैं। हालांकि एक टास्क के दौरान अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने विशाल का पूरा सपोर्ट किया था। अब विशाल की बातों से लग रहा है कि वो शायद उन्हें पसंद करने लगे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनके स्टेटमेंट से झलक रहा है।
विशाल ने दिया हैरान करने वाला स्टेटमेंट
दरअसल, शो में घरवालों से बातचीत के दौरान विशाल पांडेय ने अरमान मलिक को चुगली वाली आंटी करार दे दिया है। एक एपिसोड के दौरान विशाल ने कहा, ‘अरमान मलिक तो चुगली वाली आंटी बन चुके हैं। मैं तो वहां सिर्फ कृतिका भाभी के लिए बैठता हूं। वो मुझे अच्छी लगने लगी हैं।’ विशाल का ये रिएक्शन जैसे ही सामने आया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि कुछ लोग विशाल को डिफेंड भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शिवानी कुमारी को बचपन में थी ये गंदी लत, शादी को लेकर भी किया शॉकिंग खुलासा!
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
विशाल पांडे के स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘विशाल भाई को हमेशा यूनिक चीजें पसंद आती हैं। कृतिका भाभी की तरफ से तो वैसे ही आपका प्यार एविडेंट है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाभी लवर।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अरमान भाई जरा बचकर। विशाल आपका इरादा क्या है?’ वहीं कुछ यूजर्स विशाल को डिफेंड भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि विशाल कृतिका भाभी के नेचर को लेकर बात कर रहे हैं।
अरमान मलिक संग हुई थी लड़ाई
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच काफी झगड़े देखने को मिले हैं। पिछले दिनों एक एपिसोड में विशाल ने अरमान का फोन छिपा दिया था, जिससे अरमान नाराज हो गए थे। उन्होंने विशाल को काफी कुछ सुनाया था, जिसके बाद दोनों में लड़ाई होने लगती है। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस काफी ज्यादा होने लगती है। दोनों को लड़ते देख पायल और कृतिका उनकी लड़ाई को शांत कराते हैं। बता दें कि अधिकतर घरवालों को मानना है कि विशाल घर में सेंसलेस बातें करते हैं। उनके अधिकतर तक बिना सिर-पैर वाले होते हैं।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines