Bigg Boss OTT 3: मशहूर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों बेहद सुर्खियों में बना हुआ है। अब भई शो के घर का माहौल इतना गर्म है कि गॉसिप टाउन में इसकी चर्चा होना लाजिमी है। जी हां, खबरों के बाजार में शो के कंटेस्टेंट अरमान मलिक, कृतिका और विशाल पांडे इस समय लाइमलाइट में बने हुए हैं।
विशाल के पेरेंट्स का वीडियो आया सामने
गौरतलब है कि जबसे ये सामने आया है कि विशाल ने अरमान मलिक की दूसरी बीवी कृतिका पर कमेंट किया है, तबसे ही मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में जाहिर है कि हर जगह इसकी चर्चा होगी, जो हो भी रही है। बता दें कि वीकेंड का वार में बतौर गेस्ट पायल मलिक ने शो में एंट्री की और इस दौरान उन्होंने ये खुलासा किया। इसके बाद अरमान ने विशाल को तमाच जड़ दिया। इस बीच विशाल के माता-पिता का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशाल के पेरेंट्स नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहले विशाल की मां कहती हैं कि मेरा आप लोगों से निवेदन है कि उस इंसान को घर से बाहर निकालो, जिसने मेरे बच्चे पर हाथ उठाया। आज तक हम लोगों ने उसके ऊपर हाथ नहीं उठाया और इतने प्यार से उसको पाला है। विशाल की मां कहती हैं कि हमने अपने बच्चे को शो में इसलिए नहीं भेजा था कि वहां कोई उस पर हाथ उठाए। हम लोगों से ये बिल्कुल ये सहन नहीं हो रहा है। मैंने जबसे सुना है, मेरा तो दिल बैठा जा रहा है।
मेरा बेटा वैसा नहीं है- विशाल के पापा
इसके बाद विशाल के पिता कहते हैं कि इस वीडियो को बनाने का मतलब यही है कि कल के एपिसोड में विशाल की जो पर्सनालिटी दिखाई गई है, वो वैसा नहीं है। विशाल के पापा कहते हैं कि वो जैसा है वैसा ही दिखा रहा है। विशाल का एक ही चेहरा है और उसके दो या तीन फेस नहीं है। इसके आगे विशाल के पापा ने कहा कि विशाल पर जो आरोप लग रहे हैं, कृतिका या जो भी है, आप मुझे ये बताए कि किसी की तारीफ करना कैसे गलत हो सकता है?
अरमान को शो से बाहर निकालने की मांग
विशाल के पापा ने आगे कहा कि आप कहेंगे कि सबके मां-बाप ऐसे ही बोलते होंगे, लेकिन विशाल सच में ऐसा नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि विशाल ने सबके सामने कृतिका की तारीफ की है, ऐसे में मेरे हिसाब से गलत नहीं हो सकता। इसके बाद विशाल के पापा इमोशनल हो जाते हैं और अपने आंसू पोंछते हुए कहते हैं कि मेरी मेकर्स या बिग बॉस से एक ही रिक्वेस्ट है कि जो क्रिमिनल है उसको शो से बाहर निकाले।
सब मेरे बेटे की पीछे पड़े हैं- विशाल की मां
इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरा बेटा बहुत मेहनत से पहुंचा है वहां पर किसी के सपोर्ट से नहीं पहुंचा। उसने अपने दम पर जो भी हासिल किया है, उसके लिए हमें उस पर गर्व है। इसके बाद विशाल की मां कहती हैं कि जो लोग मेरे बेटे के पीछे पड़े हैं, उनको कोई कुछ क्यों नहीं कहता है, बस मेरे ही बेटे के पीछे क्यों पड़े हैं? इसके बाद विशाल के पापा ने कहा कि आप लोग गलत का साथ बिल्कुल ना दें, जो सही है उसी को सपोर्ट करें।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: क्या आज होगा डबल EVICTION? वीकेंड पर पलट गया पूरा गेम
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines