Bigg Boss OTT 3, Vadapav Girl, Chandrika Dixit: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दर्शक शो का खूब मजा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो के नए प्रोमो वीडियो और कुछ क्लिप्स भी नजर आ रहे हैं, जिसमें शो की चटपटी बातों का इंटरनेट यूजर्स भी मजा ले रहे हैं। शो में इस समय वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित हाईलाइटर के तौर पर नजर आ रही है। इस बीच घर में उन्होंने कुछ ऐसा रिवील किया है, जो खास होने के साथ-साथ लोगों का मनोरंजन भी कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वड़ा पाव गर्ल ने ऐसा क्या कहा है?
वड़ा पाव गर्ल ने रिवील किया सच
दरअसल, जियो सिनेमा ने शो की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वड़ा पाव गर्ल, शो के गर्ल गैंग संग बात करती दिख रही है। इस दौरान चंद्रिका अपनी लव स्टोरी के बारे में कुछ बातें शेयर करती हैं। वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि यश ने ना मेरी जिम्मेदारी ली है, उसने मुझे पाला है। पता है… वो मुझसे 2 या 3 साल छोटा है। वो कहता है कि उसकी लाइफ की पहली लड़की मैं हूं।
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वाली लाइफ
इस क्लिप में चंद्रिका आगे कहती हैं कि उसने अपनी बाइक के पीछे आज तक किसी को नहीं बिठाया, लेकिन मुझे बिठाया है, तो वो कहता है कि वन वुमेन हूं मैं। यश मेरे साथ हर एक चीज करना चाहता है, वो मेरे साथ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वाली लाइफ जीना चाहता है। जैसे वो मुझे बाइक पर बिठाकर घूमा रहा हो। मैं और वो बस बातें करते रहें। सोशल मीडिया पर इस क्लिप की खूब चर्चा हो रही है। यूजर्स भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
जी हां, एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये क्या कहानी है? दूसरे यूजर ने लिखा कि लव स्टोरी बता रही है या अपनी इच्छा। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि अब ये कौन-सा नया ड्रामा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर ने इस वीडियो पर किए। बता दें कि जब शो के मेकर्स ने बतौर पहली कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल का नाम अनाउंस किया, तो लोगों को ये रास नहीं आया और इस पर खूब भड़ास निकाली। बिग बॉस ओटीटी 3 में चंद्रिका दीक्षित का आना लोगों को खास पसंद नहीं और इसलिए अब वो शो की सबसे बड़ी हाईलाइटर बनी हुई हैं। हालांकि शो का विनर कौन होगा और किस-किस पर तीखे वार होंगे ये तो वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 के शुरू होते ही फैंस को मिली गुड न्यूज, 6 वीक नहीं, इतना लंबा चलेगा रियलिटी शो
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
47 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines