Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस’ के बाद ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जियो सिनेमा पर लौट चुका है। शो का प्रीमियर 21 जुलाई से था, जिसके बाद से लगातार शो में कई सारी चीजें देखने को मिली हैं। इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर शो को होस्ट कर रहे हैं। वहीं घर में कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन दिया गया है। इसके अलावा घर वालों के बीच एक जनता का एजेंट भी सीक्रेट तौर पर रखा गया है। बात करें कंटेस्टेंट की तो इस बार सेलेब्स से ज्यादा यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को एंट्री दी गई है। वहीं दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित भी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। चंद्रिका इस शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी हैं।
कैमरे और फुटेज के लिए चुगली?
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में चंद्रिका दीक्षित को देखना काफी सरप्राइजिंग रहा है। शो के दौरान उन्होंने खुद को लेकर हुई कंट्रोवर्सी और कई सारे आरोपों पर खुलकर बात की है। हालांकि अब चंद्रिका को बिग बॉस हाउस की ‘चुगली आंटी’ का टैग दिया जा रहा है। शो में जिस तरह से चंद्रिका इधर की बात को मिर्च-मसाला लगाकर उधर कर रही हैं, उससे ये तो साफ है कि वो कैमरे और फुटेज के लिए ऐसा कर रही हैं, लेकिन इन सब चक्करों में सना सुल्तान पिसती दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: Sonakshi और Zaheer को मिलाने में इस एक्ट्रेस का हाथ, 7 साल पहले ऐसे परवान चढ़ा था इश्क
अपनी बात से मुकर गईं चंद्रिका
पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि घरवालों ने शिवानी कुमारी से कहा कि सना सुल्तान का मानना है कि तुम इस घर में रहने के लायक नहीं हो। ये सुनकर शिवानी दुखी हो जाती हैं। वहीं जब सना को पता चलता है कि उनके लिए ऐसा कहा जा रहा तो वो अपनी सफाई देती हैं। हैरानी तब हुई जब सना सुल्तान ने अपनी बात को प्रूव करने की कोशिश की लेकिन उस वक्त पॉलोमी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। वहीं चंद्रिका भी अपनी बात से मुकर गईं। शो का एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें सना पॉलोमी से कहती हैं कि उन्होंने शिवानी के लिए कभी नहीं कहा था कि वो शो में रहने के लायक नहीं है, इस पर पॉलोमी ने कहा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता है। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं सुना।
यूजर्स कर रहे सना को सपोर्ट
जैसे ही बिग बॉस का ये फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स भी शिवानी कुमारी और सना सुल्तान के सपोर्ट में उतर आए हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘झूठ की हद होती है। सना और शिवानी को फुल सपोर्ट है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शिवानी को कोई बाहर नहीं करेगा।’ इस तरह से यूजर्स शिवानी कुमारी और सना सुल्तान को फुल सपोर्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
44 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoLIVE: सैफ अली खान की बहन सबा को 27 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines