Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में रोज कोई न कोई बड़ा धमका हो रहा है। किसी दिन कोई कंटेस्टेंट गलत होता है तो कभी किसी और से गलती हो जाती है। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स तो ऐसे भी हैं जिनकी खूबियां देखकर अभी से फैंस उन्हें विनर मान बैठे हैं। इस बार गेम बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स शो से एविक्ट हो रहे हैं। ऐसे में लग रहा है जैसे जल्द ही फिनाले भी हो जाएगा। खैर बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले हो या न हो लेकिन टॉप 5 में कौन होंगे अब उसे लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं इस बार टॉप 5 में कौन-कौन अपनी जगह बना सकता है।
लव कटारिया
लवकेश को एल्विश यादव की आर्मी का सपोर्ट मिल रहा है, ये तो सभी जानते हैं। एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे हैं और उनका फैन बेस बेहद स्ट्रांग है। ऐसे में हो सकता है कि लव बिना कुछ करे ही शो के विजेता बन जाएं। वैसे वो घर में जो भाईचारा दिखा रहे हैं उसे भी लोग पसंद कर रहे हैं। ऐसे में लव को टॉप 5 में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्हें थप्पड़ कांड का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है।
साई केतन राव
साई केतन राव देखने में तो बेहद हैंडसम हैं। साथ ही उनकी पॉपुलैरिटी लड़कियों के बीच काफी ज्यादा है। इस बार सभी कंटेस्टेंट्स के बीच वो इकलौते हैंडसम मुंडे दिख रहे हैं ऐसे में उनको वोट्स भी भर-भरकर मिलने वाले हैं। हालांकि, उनमे विनर क्वालिटी अभी तक नजर नहीं आ रही तो हो सकता है वो टॉप 4 तक ही अपनी जगह बना पाएं।
सना मकबूल
सना मकबूल की खूबसूरती और डिंपल वाली स्माइल पर आधा हिंदुस्तान फिदा हो चुका है। एक्ट्रेस होने की वजह से तो वो पॉपुलर हैं ही साथ ही एक बेबाक कंटेस्टेंट्स होने की वजह से भी सना को काफी पसंद किया जा रहा है। चाहे घरवाले सना के खिलाफ हो या फिर खुद शो के होस्ट, एक्ट्रेस कभी भी नहीं टूटतीं और स्माइल के साथ सभी मुश्किलें पार कर लेती हैं।
शिवानी कुमारी
शिवानी कुमारी भी घर में हो रहे एंटरटेनमेंट का असली कारण हैं। वो न सिर्फ अटपटी बातें कर रही हैं बल्कि अपनी बोली से भी अटेंशन ग्रैब कर रही हैं। देसी अंदाज वैसे भी लोगों को अक्सर भा जाता है, ऐसे में उनका भी टॉप 5 में होना तय ही है। उनकी परफॉरमेंस देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे वो ट्रॉफी के बेहद करीब हैं।
यह भी पढ़ें: तीसरे तलाक के बाद एक्ट्रेस को भाया बेटे की उम्र का लड़का, लिपलॉक कर कंफर्म किया रिश्ता
रणवीर शौरी
रणवीर शौरी शो के सबसे मंझे हुए कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। वो शो में खुलकर खेल रहे हैं। उनकी समझदारी और सुलझा हुआ नेचर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनका तजुर्बा भी शो में बोल रहा है। वो लड़ाई सुलझाते तो कभी खुद मिमिक्री करते हुए दिखाई देते हैं और उनकी ये क्वालिटीज उनके बिग बॉस का खिताब जीतने का कारण हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
4 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
6 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
8 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
12 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
14 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines