Top 4 Finalist Contestants Fees: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ पिछले एक महीने से शो को एंटरटेन करता आ रहा था। बीती रात शुक्रवार को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें सना मकबूल ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके अलावा उन्हें 25 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई है। दर्शकों से मिले बेशुमार प्यार ने सना को शो का विनर बना दिया। वहीं रैपर नैजी फर्स्ट रनर-अप रहे। जाहिर है कि टॉप 5 में सना मकबूल, नैजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन राव ने अपनी जगह बनाई थी।
माना जा रहा था कि रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीतेंगे लेकिन टॉप 3 में आकर ही रणवीर इविक्ट हो गए। इसके साथ ही उनका विनर बनने का सपना भी टूट गया। वैसे आपको बता दें कि सना मकबूल को छोड़कर ये टॉप 4 फाइनलिस्ट भले ही बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन नहीं जीत पाए हों लेकिन दर्शकों का दिल उन्होंने बखूबी जीता। साथ ही मोटी रकम लेकर मालामाल भी हो गए।
रैपर नैजी
बिग बॉस ओटीटी 3 के फर्स्ट रनरअप रैपर नैजी रहे। वो भले ही शो को जीत न सके लेकिन अपनी दोस्त सना मकबूल की जीत से वो बेहद खुश दिखाई दिए। नैजी ने सना की जीत को अपनी जीत तक बता दिया। बता दें कि विनर न बनकर भी नैजी मोटी रकम लेकर घर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हर हफ्ते करीब 1.80 लाख रुपये मिल रहे थे। इस तरह वो कुल 10 लाख रुपये कमाकर ले गए हैं।
रणवीर शौरी
बिग बॉस ओटीटी 3 के सेकेंड रनरअप रहे रणवीर शौरी को शुरुआत से शो का विनर माना जा रहा था। आखिरी वक्त में टॉप 3 में आकर रणवीर विनर की रेस से बाहर हो गए। उनका एलिमिनेशन सभी के लिए शॉकिंग रहा। रणवीर ने शो के दौरान कहा था कि ट्रॉफी से ज्यादा उन्हें 25 लाख रुपये की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनर न बनकर भी वो करीब 2 करोड़ रुपये कमा ले गए हैं।
यह भी पढ़ें: Sana Makbul ने विनर बनते ही रणवीर शौरी पर दिया शॉकिंग बयान, बोलीं- मजबूर औरत को हमेशा…
साई केतन राव
टीवी एक्टर साई केतन राव भी टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक रहे थे। हालांकि उनकी जर्नी टॉप 4 में आकर ही खत्म हो गई। जनता से मिले कम वोट के चलते साई को इविक्ट होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई को प्रति एपिसोड मोटी रकम दी जा रही थी। साई विनर भले न बने हों लेकिन 1 करोड़ रुपये लेकर उन्होंने मोटी कमाई कर ली है।
कृतिका मलिक
अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह बनाई थी। ये बात अलग है कि उनके यहां तक पहुंचने से कई लोग खुश नहीं थे। आपको बता दें कि कृतिका ने अपने पति से ज्यादा पैसे कमाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृतिका मलिक ने पूरे शो के दौरान 80 लाख रुपये वसूले हैं, जबकि अरमान को 3 लाख 20 हजार रुपये ही मिले।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines