Bigg Boss OTT 3 Third Contestant: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ (Bigg Boss OTT 3) कल से शुरू हो रहा है और फैंस की एक्साइटमेंट इस वक्त पीक पर है। इसी बीच मेकर्स भी दर्शकों को बेताब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वो लगातार शो से जुड़ी या तो कोई चटपटी खबर या फिर लेटेस्ट अपडेट्स शेयर कर रहे हैं। अब तक 2 कनफर्म्ड कंटेस्टेंट्स की झलक सामने आ चुकी है। वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित गेरा के बाद अंडरग्राउंड रैपर नैजी यानी नावेद शेख शो में शामिल हो रहे हैं, इस बात का खुलासा खुद मेकर्स ने किया है।
कौन है तीसरा कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट?
वहीं, अब ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के तीसरे कंटेस्टेंट की पहली झलक भी सामने आ गई है। कुछ देर पहले ही मेकर्स ने जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बिग बॉस में शामिल होने वाले तीसरे सदस्य की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। अब दो फोटोज सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। काफी समय से दर्शक जानना चाहते थे कि इस बार कौन-कौन-से सेलेब्स आने वाले हैं? तो मेकर्स उनके इस सवाल का जवाब भी देते जा रहे हैं। अब तीसरे कंटेस्टेंट की फोटो देखकर फैंस उसे पहचाने की कोशिश कर रहे हैं।
तस्वीरों में दिखी पहली झलक
दरअसल, ये एक्टर कौन हैं उसका फेस तो रिवील नहीं हुआ है लेकिन तस्वीर में एक हैंडसम हंक नजर आ रहा है। अब उस एक्टर की बॉडी देखकर ही फैंस उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। हाथ में काला धागा और उंगलियों में अंगूठियां देखकर फैंस एक्टर का नाम गेस कर रहे हैं। अभी तक ये शख्स कौन है? ये तो पता नहीं चला है लेकिन ये कंफर्म है कि ये लड़का टीवी का पॉपुलर एक्टर है। अब दर्शक इन तस्वीरों को देखकर इस शख्स के नाम को लेकर अनुमान लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कुछ ही दिनों में दूसरी बार मुश्किल में आईं Deepika Singh, शो मंगल लक्ष्मी की शूटिंग बनी मुसीबत?
लोगों ने लगाया तीसरे कंटेस्टेंट के नाम को लेकर अनुमान
कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग साई केतन राव (Sai Ketan Rao) का नाम लिख रहे हैं। बता दें, काफी समय से इमली फेम एक्टर साई केतन राव का नाम ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि बहुत पहले ही उन्होंने इस शो के लिए हामी भर दी थी और उनका इस सीजन बिग बॉस में आना तय है। हालांकि, अब तस्वीरों में नजर आ रहा ये टीवी सेलेब कौन है इसका खुलासा तो कल ही हो पाएगा। वहीं, अब सेट की पहली झलक भी सामने आ गई है और इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार बिग बॉस का घर काफी आलीशान होने वाला है।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
36 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines