Bigg Boss OTT 3 Nomination: बिग बॉस ओटीटी 3 का माहौल दिन ब दिन बदलता जा रहा है। शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और हर कोई सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी कर रहा है। हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक शो से बाहर हो गई हैं। वहीं, अब इस हफ्ते को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई कि इस बार किन लोगों का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल होगा, तो यहां आपको बता देते हैं कि इस सप्ताह होने वाले नॉमिनेशन की लिस्ट आ गई है।
इस हफ्ते किस-किस पर लटकी तलवार?
हाल ही में ‘द खबरी’ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन के एक्सक्लूसिव नाम शामिल है। इस पोस्ट के अनुसार, विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित, मुनीषा, पौलोमी दास और नैजी का नाम शामिल है। हालांकि ये अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन इस हफ्ते इन लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक सकती है। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में किसका-किसका नाम आता है।
पिछले हफ्ते इन सात लोगों के नाम लिस्ट में थे
जैसे ही सोशल मीडिया पर द खबरी का ये पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने भी इस पर रिएक्ट किया। सभी अपने चाहने वाले को सपोर्ट करते नजर आए। इसके साथ ही अगर बीते हफ्ते की बात करें, तो पिछले वीक भी नॉमिनेशन लिस्ट में 7 घरवाले नॉमिनेट हुए थे, जिसमें लवकेश कटारिया, साई केतन राव, सना सुल्तान, पायल मलिक, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया और अरमान मलिक का नाम शामिल था।
पायल मलिक क्यों हुई बेघर?
गौरतलब है कि पायल मलिक यानी यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी अब शो से बाहर हो चुकी है। अगर उनके घर से बाहर होने की वजह पर बात करें तो पायल मलिक को बिग बॉस के हिसाब से सबसे कम वोट्स मिले थे और वो घर से बेघर कर दी गईं। इसमें भी देखने वाली बात ये होगी कि अरमान और उनकी दूसरी बीवी कृतिका अभी शो का हिस्सा रहेंगे या वो भी जल्दी ही बाहर हो जाएंगे।
पौलोमी का पड़ी डांट
शो का माहौल इस टाइम बेहद गरमाया हुआ है। वीकेंड पर शो के होस्ट अनिल कपूर को कई जगहों पर गुस्सा करते हुए देखा गया। बीते दिन के शो में अनिल पौलोमी दास को डांट लगाते भी नजर आए। हालांकि बात ये थी कि पौलोमी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वड़ा पाव गर्ल जैसे लोगों को कोई बिग बॉस कैसे लेकर आ सकता है। पौलोमी की इस बात पर ही अनिल को गुस्सा आया।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli के लिए बेहद लकी हैं Anushka Sharma, विश्व कप जीत के बाद लिखी ये बात?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines