Singer Armaan Malik on Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इनदिनों काफी ड्रामा और मसाला देखने को मिल रहा है। अरमान मलिक ने जिस तरह विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया, उसके बाद घर में बवाल मच गया। यहां विशाल पांडे का रो-रोकर बुरा हाल हुआ वहां बाहर देख रही ऑडियंस ने अरमान मलिक को घर से बेघर करने की मांग की। अरमान मलिक को सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच अब यूट्यूबर अरमान मलिक ने सिंगर अरमान मलिक को भी काफी परेशान कर दिया है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इस पूरे मामले पर अपना ऐतराज जताया है। आखिर क्या कुछ कहा है सिंगर अरमान मलिक ने चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
क्या रहा पूरा मामला?
दरअसल यूट्यूबर अरमान मलिक के विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद उन्हें बिग बॉस के घर से बेघर नहीं किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अरमान और बिग बॉस को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अरमान मलिक के दो शादियां करने को लेकर भी अब यूजर्स उन्हें काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसे में अरमान मलिक के नाम पर लोगों को कन्फ्यूजन हो रही है। लोग बॉलीवुड के सिंगर अरमान मलिक को यू्ट्यूबर अरमान समझकर बुरा भला बोलने लगे हैं। बस इसके बाद अब सिंगर अरमान पर इस पर रिएक्शन आ गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को पड़ा चाटा, घर में खिलाफ पर बाहर सपोर्ट में आई जनता; सेलेब्स ने भी दिया साथ
सिंगर अरमान मलिक ने क्या कहा?
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने ट्विटर पर सभी फैंस से क्लियर किया कि उनका यूट्यूबर अरमान मलिक के साथ कोई लेना-देना नहीं है। उनका बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे अरमान मलिक से कोई रिश्ता नहीं है। अरमान ने अपने इस पोस्ट में यूजर्स को बताया है कि जो अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहा है, उसका नाम दरअसल संदीप है।
उन्होंने अपने फैंस से बिग बॉस के अरमान मलिक से जुड़े पोस्ट में उन्हें टैग करना बंद करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- एक जैसा नाम होने की वजह से उनका नाम खराब हो रहा है। लोग उन्हें यूट्यबर अरमान मलिक समझकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
बिग बॉस को किया जा रहा ट्रोल
अरमान मलिक को घर से बेघर ना करने के चलते अब शो के मेकर्स को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। काफी लोग अब यूट्यबर अरमान मलिक के साथ-साथ बिग बॉस के घटिया कंटेंट पर भी निशाना साध रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
14 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
16 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines