Bigg Boss OTT 3 Shocking Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले अब बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। फिनाले को लेकर फैंस बहुत ही एक्साइटेड हैं। ऑडियंस ये जानना चाहती है कि आखिर कौन सा कंटेस्टेंट इस बार शो की ट्रॉफी को अपने नाम करेगा। शो के विनर को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं ऐसे में अब फिनाले से काफी अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से हालांकि काफी सारे लोग ना खुश हैं। जी हां काफी लोगों का मानना है कि इस बार के सीजन में ऐसे-ऐसे एविक्शन्स देखने को मिले हैं जो काफी हैरान और परेशान कर देने वाले थे। शो की शुरुआत में पहला एविक्शन ही बहुत चौंका देने वाला था जब भारत का नाम रोशन करने वाले बॉक्सर नीरज गोयत एविक्ट हो गए थे। इसके बाद भी शो में काफी एविक्शन्स ने काफी खलबली मचा दी थी। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ एविक्शन्स के बारे में।
1. विशाल पांडे
विशाल पांडे को शो के विनर के लिए काफी मजबूत दावेदार माना जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि विशाल टॉप 5 में तो पक्का जाने वाले हैं। लेकिन फिनाले से सिर्फ एक हफ्ता पहले विशाल का एविक्शन हो गया। उनके एविक्शन ने सभी को ही हैरानी में डाल दिया।
2. लवकेश कटारिया
लवकेश कटारिया उन कंटेस्टेंट्स में रहे जो अपने साथ बाहर से बहुत बड़ा वोट बैंक लेकर आए थे। अगर पॉपुलेरिटी चार्ट्स की बात करें तो लवकेश कटारिया हर हफ्ते बड़े मार्जन से नंबर 1 पर आ रहे थे। जाहिर है अगर वोटों के आधार पर विजेता चुना जाता तो लवकेश ही शो की ट्रॉफी को अपने नाम करते। लेकिन मेकर्स ने उन्हें कंटेस्टेंट द्वारा फिनाले के महज 2 दिन पहले बेघर कर दिया।
3. शिवानी कुमारी
यूपी के औरैया की रहने वाली गांव की छोरी शिवानी कुमारी ने पहले दिन से ही घर में बवाल मचाया हुआ था। शिवानी शो में बहुत अच्छा खेल रही थीं लेकिन फिर वीकेंड का वार पर बार-बार उनकी गेम को लेकर उनकी आलोचना करना शिवानी को भारी पड़ गया और वो खेल में काफी पिछड़ गईं। शिवानी को गेम के मुताबिक टॉप 6 में देखा जा रहा था।
4. अरमान मलिक
अरमान मलिक को फिनाले के 2 दिन पहले ही मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखाया। ये वही अरमान मलिक हैं जिन्होंने शो के दूसरे कंटेस्टेंट विशाल पांडे को थप्पड़ मारा था। अरमान मलिक शो में पहले दिन से ही कन्टेंट दे रहे थे इसलिए उनका एविक्शन भी काफी हैरान कर देने वाला था।
5. नीरज गोयत
नीरज गोयत को पहले ही हफ्ते घर से बेघर कर दिया गया था। वो और शिवानी पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट हुए थे, जिसमें से नीरज को बाहर का रास्ता दिखाया गया। बहुत सारे लोगों का मानना है कि अगर नीरज रुक जाते तो वो शो में खुद की पर्सनेलिटी को और अच्छे से दिखा सकते थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT के इन 5 कंटेस्टेंट्स ने Salman Khan के शो में भी लगाई छलांग, इस बार होगा कौन?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
59 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines