Shivani Kumari In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में जब से ‘गांव की छोरी’ शिवानी कुमारी ने एंट्री ली है, उनका लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। शो के दौरान भले ही उनकी किसी ने ज्यादा बनती नहीं हो। या उन्हें उनकी भाषा के लिए घरवालों से सुनना पड़ता हो। इसके बावजूद शिवानी को जनता का फुल सपोर्ट मिल रहा है। यही वजह है कि पिछले दो नॉमिनेशन टास्क में नॉमिनेट होने के बावजूद शिवानी घर में बनी हुई हैं। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ जो सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है? आपको बता दें कि ये पूरा मामला शिवानी के सिर में पड़े जूं से जुड़ा है। जी हां, सही सुना आपने। बीती रात जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट हुए शो से दिखाया गया कि शिवानी कुमारी के सिर में जूं हैं। यही वजह है कि उनका घरवालों ने काफी मजाक बनाया। अब सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
शिवानी ने छिपाई जूं होने की बात
पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि शिवानी कुमारी के सिर में खुजली होने लगती है। जब कृतिका उनके सिर में देखती हैं तो उन्हें कई सारे जूं दिखने लगते हैं। देखते ही देखते बिग बॉस के घर में यह बात फैल जाती है कि शिवानी कुमारी के सिर में काफी सारी जूं भरी हुई हैं। जब ये बात मुनीषा खटवानी को पता चलती है तो वो नाराज हो जाती हैं। मुनीषा कहती हैं, ‘मैंने कल रात ही शिवानी से पूछा था कि वो सिर में खुजली क्यों कर रहीं? तब उसने कहा कि डैंड्रफ है।’ उसने हम सब से झूठ बोला है।
यह भी पढ़ें: BB OTT 3: आखिर क्यों फूट-फूटकर रोईं सना सुल्तान? कृतिका के मजाक पर बोलीं- मैं एक रात भी उसके बिना…
बिग बॉस ने दी घरवालों को हिदायत
बिग बॉस को पता चला कि शिवानी कुमारी के सिर में जूं हैं, तो उन्होंने तुरंत ही कृतिका मलिक को कन्फेशन रूम में बुलाकर उन्हें मेडिकल शैंपू दिया। बिग बॉस कृतिका से कहते हैं कि वो शिवानी को ये शैंपू दे दें और सभी घरवालों से कह दें कि वो शिवानी से दूर रहें। ऐसा नहीं करने से उनके सिर में भी जूं हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शिवानी रोने लग जाती हैं। वो कहती हैं कि सब लोग उनका मजाक बना रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। गांव में लोगों के सिर में जूं पड़ना आम बात है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे ट्रोल
अब शिवानी कुमारी को उनके सिर में जूं होने के चलते काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि शिवानी इतनी बड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। क्या वो पैसों से जूं खत्म करने वाले शैंपू नहीं ले सकतीं? इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘हद है यार.. गांव के लोग भी साफ-सुथरे होते हैं। इसने गांव का नाम मिट्टी में मिला दिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे वड़ा पाव गर्ल के लिए बुरा लग रहा है। वो बेचारी शिवानी के साथ बेड शेयर करती है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इसको कोई देहाती बिग बॉस वर्जन में भेज दो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस बार ट्रॉफी के साथ विनर लाइस लेके जाना।’ इस तरह यूजर्स सोशल मीडिया पर शिवानी कुमारी को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines