Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari and Manisha Rani Differences: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत से ही शिवानी कुमारी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वो अपनी देशी भाषा की वजह से तो कभी अपनी बुलंद आवाज के लिए वो बिग बॉस के घर में खबरें बना रही हैं। बहुत से फैंस उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी से भी कम्पेयर कर रहे हैं, दोनों काफी मामलों में एक जैसी लगती भी हैं। दोनों ने भले ही जिंदगी में काफी संघर्ष किया। बेशक दोनों आज की डेट में सोशल मीडिया इंन्फ्लुएसर्स हैं। लेकिन दोनों में काफी अंतर हैं। चलिए आपको बताते हैं दोनों में क्या कुछ अतंर हैं।
दोनों के बीच उम्र का अंतर
जहां मनीषा रानी का जन्म बिहार के मुंगेर जिले स्थित शादीपुर गांव में 5 सितंबर 1997 को हुआ था। वहीं शिवानी यूपी के औरैया में एक छोटे से गांव अरयारी की रहने वाली हैं। उनका जन्म 18 सितंबर 2002 में हुआ था। शिवानी मनीषा से 5 साल छोटी हैं।
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या
जहां इंस्टाग्राम पर आज शिवानी कुमारी के 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं उनका यूट्यूब चैनल भी है, जहां 24 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। जबकि मनीषा रानी की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके कुल 48 लाख फॉलोअर्स है। वहीं यूट्यूब पर उनके 40 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
कैसे हुई करियर की शुरुआत?
शिवानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में टिकटॉक के जरिए की थी। उनकी गांव की देशी भाषा में वीडियो को टिकटॉक पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया था, जिससे उन्हें काफी फॉलोअर्स मिले। जब भारत में टिकटॉक पर बैन लग गया तो उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो बनाने शुरू कर दिए। यहां पर शिवानी ने अपने डेली का लाइफस्टाइल दिखाना शुरू किया। कृषि से जुड़ी चीजों को वो अपने व्लोग्स में दिखाने लगीं, जिन्हें बहुत पसंद किया गया।
वहीं मनीषा रानी ने एंटरटेनमेंट जगत में अपना करियर बनाने के लिए शादियों और समारोह में वेट्रेस, बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया। इसके बाद मनीषा ने कोरियोग्राफर के रूप में शुरूआत किया। 2015 में मनीषा ने डांस इंडिया डांस शो में हिस्सा लिया लेकिन वो ऑडिशन राउंड से ही बाहर हो गईं।
2018 में जब टिकटॉक लॉन्च हुआ तो उन्होंने अपना वीडियो अपलोड किया, जिसके बाद मनीषा को टीवी शो गुड़िया के लिए कॉल आया। इसके बाद मनीषा सोशल मीडिया पर बिहारी भाषा में काफी वीडियोज बनाती रहीं और बिग बॉस में उन्हें बुला लिया गया।
शिवानी-मनीषा की कुल संपत्ति
एक रिपोर्ट के मुताबिक मनीषा कुल 1 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। एक महीने में वो 10-20 लाख रुपये कमा लेती हैं। वहीं शिवानी कुमारी की महीने की इनकम करीब 5 से 10 लाख है। उनकी कुल संपत्ति भी 1 करोड़ रुपये के आस-पास है।
दोनों के पास कौन सी कार?
जहां हाल फिलहाल में मनीषा ने एक शानदार मर्सिडीज बेंज खरीदी है। वहीं शिवानी कुमारी के पास टाटा नेक्सन है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
14 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
16 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines