Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर इस टाइम खूब चर्चा हो रही है। अब भई जब घर का माहौल ही इतना जबरदस्त बना हुआ है, तो इसके बारे में चर्चा होना तो बनता है। सोशल मीडिया पर भी शो से नई-नई वीडियोज सामने आ रही हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें सना सुल्तान और शिवानी कुमारी बता रही हैं कि उन्हें शादी के लिए किस तरह का लड़का चाहिए?
दीपक चौरसिया ने किया सवाल
जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपक चौरसिया, सना से पूछते हैं कि अच्छा सना बताओ कैसे लड़के से शादी करना चाहती हो? इस पर सना झट से जवाब देती हैं कि जिसके साथ कुछ भी नहीं कर रही हूं, लेकिन अगर बैठी भी हूं, तो सुकून मिले।
सना ने बताई अपनी मन की बात
वीडियो में सना आगे कहती हैं कि मुझे रिलेशनशिप में दो चीजें बहुत अहम है… लव को में तीसरे नंबर पर रखूंगी। इस पर दीपक झट से कहते हैं कि कौन लवकेश? तो सना कहती हैं कि नहीं नहीं, लव मतलब प्यार, इश्क। सना आगे कहती हैं कि नंबर वन सुकून, जब मैं उस शख्स के साथ बैठी हूं, तो मुझे सुकून मिलना चाहिए।
शिवानी ने भी शेयर की विश
सना ने आगे कहा कि दूसरे नंबर पर इज्जत और फिर प्यार। इसके बाद शिवानी कहती हैं कि जो मुझे समझे, मेरे काम को समझे, मेरे घर में कोई नहीं है उसको समझे। मैं अगर कोई काम कर रही हूं, तो भी वो मुझे सपोर्ट करें, ऐसा लड़का चाहिए। हालांकि इसके बाद सना सवाल करती हैं कि तुम जिससे प्यार करती हो, लेकिन उस रिश्ते में सुकून नहीं, तो क्या तुम खुश रह पाओगी? तो शिवानी कहती हैं कि सुकून नहीं होगा, तो मैं छोड़कर चली जाऊंगी। इस पर दीपक मजे लेते हुए कहते हैं कि बाइक पर जाओगी या भैंस पर।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि सना तो ठीक है, लेकिन शिवानी क्या कह रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि शिवानी का क्या है? तीसरे यूजर ने लिखा कि शिवानी तो कुछ भी बोल रही है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस वीडियो को देखकर कर रहे हैं। गौरतलब है कि जबसे शिवानी बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में आई हैं, तबसे ही उन्हें लोगों की बातें सुननी पड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant के लिए शख्स की दीवानगी, ड्रामा क्वीन के लिए कर डाला ये काम?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines