Sana Sultan Get Emotional In Bigg Boss OTT 3 : ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स जहां आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच हंसी-मजाक देखने को मिलता है, जो दर्शकों को भी काफी गुदगुदाता है। बीते एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने सना सुल्तान की जान से ज्यादा कीमती चीज को छिपा दिया था। जब सना को पता चला कि उनकी कीमती चीज को घरवालों ने छिपा दिया है, तो वो घरवालों के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगीं। आपको बता दें कि ये कीमती चीज कुछ और नहीं बल्कि सना सुल्तान का सॉफ्ट टॉय शेरू था, जिसे सना हमेशा सोते वक्त अपने पास रखना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि इस टॉय से उनके काफी सारे इमोशन जुड़े हुए हैं।
कृतिका की हरकत से खफा हुईं सना
दरअसल, बीते एपिसोड में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित और रणवीर शौरी के सामने सना सुल्तान के सॉफ्ट टॉय शेरू को छिपा देती हैं। जब सना रात को सोने के लिए अपने बेड के पास पहुंचती हैं तो शेरू को वहां नहीं पाती हैं। इसके बाद सना फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं। पहले तो सब बताने से मना कर देते हैं कि शेरू को किसने छिपाया लेकिन जब सना रोना बंद नहीं करतीं तो कृतिका और चंद्रिका उनके पास पहुंचती हैं। कृतिका कहती हैं कि उन्होंने टॉय को छिपाकर प्रैंक किया था। तभी सना रोते हुए कहती हैं कि शेरू के साथ उनके काफी इमोशन जुड़े हुए हैं। वो उसके बिना रात में सो तक नहीं पाती हैं।
यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara के नाम पर ठगी, फैन बोली- मुझे झूठी कहानी सुनाई और 50 लाख ऐंठ लिए
टॉय के साथ जुड़े हैं कई इमोशन
जियो सिनेमा पर शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सना सुल्तान अपनी सॉफ्ट टॉय शेरू की बात करते हुए काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। सना रोते हुए घरवालों के सामने कहती हैं कि उन्होंने शेरू का कोई टॉपिक शुरू नहीं किया और वो नहीं बताना चाहती हैं कि उनके टॉय के साथ क्या इमोशन जुड़े हुए हैं। तभी शिवानी कहती हैं कि जब हम टॉय को छिपा रहे थे, उस वक्त रणवीर शौरी भी मौजूद थे, लेकिन वो अपनी बात से मुकर गए। तभी रणवीर और शिवानी में झगड़ा शुरू हो जाता है।
क्यों टॉय के बिना नहीं रह सकतीं सना?
वीडियो में आगे सना सुल्तान साईं केतन राव से कहती हैं कि आमतौर पर मुझे रात में नींद आ जाती है लेकिन शेरू के बिना मुझे बेचैनी होने लगती है। मैं दो घंटे तक नहीं सो पाई थी। हालांकि घरवालों के पूछने के बावजूद सना नहीं बताती हैं कि आखिर सॉफ्ट टॉय को लेकर वो इतना प्रोटेक्टिव क्यों हैं? हालांकि एक टॉय के लिए उनका इस कदर प्यार देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की सबसे ज्यादा दयालु लड़की का खिताब देना भी शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines