Sana Makbul Share Emotional Incident In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। वहीं शो में आए कंटेस्टेंट्स भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर कर रहे हैं। बीते एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा दर्दनाक किस्सा शेयर किया। जियो सिनेमा पर शो से जुड़ी एक क्लिप सामने आई है, जिसमें सना अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बात कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी लाइफ में एक खतरनाक घटना का सामना कर चुकी हैं, जब एक कुत्ते ने उनके होंठ को काट लिया था। इस हादसे से उन्हें काफी सदमा पहुंचा और उन्हें इस दर्द से उबरने में करीब 9 महीने का समय लग गया था।
9 महीने तक झेला था दर्द
वायरल क्पिल में सना मकबूल घरवालों के सामने अपनी जर्नी पर बात करते हुए कहती हैं, ‘कोरोना काल में मेरे साथ कई सारी चीजें हुईं। 9 महीने तक मैंने काफी संघर्ष किया। मेरे लिए उन चीजों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया था। मेरी पूरी लाइफ तक बदल गई।’ सना कहती हैं, ‘कोरोना काल के दौरान एक कुत्ते ने मेरे होंठ को काट लिया था। मेरे होंठ पर 121 टांके लगाए गए थे। इसकी वजह से मेरा दिल आज भी दुखता है।’ सना की इस बात को सुनते ही सभी घरवाले शॉक्ड हो जाते हैं। वहीं रणवीर शौरी भी कहते हैं, ‘यह बहुत भयानक था।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: तीन की ताकत छीनने के बाद भी नॉमिनेट हुई सना सुलतान, लिस्ट में 6 नाम और
लिप्स फिलर्स से भी नहीं हुआ फायदा
सना मकबूल आगे कहती हैं, ‘मुझे इससे बाहर निकलने में 9 महीने लग गए। मैंने काफी कोशिश की अपने होंठ को ठीक करने के लिए। लिप्स फिलर्स कराए और सर्जरी तक का ऑप्शन लिया लेकिन मेरे होंठ ने स्वीकार करना छोड़ दिया। मुझे एहसास हुआ कि सच में अपनी लाइफ जीनी चाहिए। पता नहीं होता आगे क्या हो जाए और जीने के लिए आपके पास कितने दिन हैं।’ ये कहते हुए सना काफी इमोशनल हो जाती हैं। आपको बता दें कि सना मकबूल लिवर की गंभीर समस्या से भी जूझ रही हैं।
सना मकबूल की इन बातों को सुनने के बाद सभी घरवाले उन्हें चुप कराने की कोशिश करते हैं। इसके बाद अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक सना को दिलासा देते हुए कहती हैं, ‘आप बहुत सुंदर हो। आपको कुछ भी कराने की जरूरत नहीं है।’ वहीं सना की इन बातों को सुनकर रणवीर शौरी भी काफी इमोशनल हो जाते हैं। रणवीर बिग बॉस के सामने कहते हैं कि उन्हें बुरा लग रहा है। पेट शॉप वाले टास्क के दौरान उन्होंने सना के लुक का मजाक बनाया था। अब उन्हें बुरा महसूस हो रहा है।
इन टीवी शोज में आ चुकीं नजर
गौरतलब है कि सना मकबूल टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2010 में अपना करियर शुरू किया था। उनका डेब्यू टीवी शो ‘ईशान: सपनों को आवाज दे’ था। इसके बाद उन्होंने इस प्यार को क्या नाम दूं और कितनी मोहब्बत है जैसे टीवी शोज में काम किया। सना साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2014 में उन्होंने डिक्कुलु चूडाकू रामय्या से साउथ में डेब्यू किया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
32 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines