Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Says I Love You To Sana Maqbool: बिग बॉस ओटीटी 3 के शुरू होते ही इस बार शो में कंटेस्टेंट्स के बीच काफी बवाल देखने को मिल रहा है। इस रिएलिटी शो में एक के बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए हैं। इन्हीं में से दो कंटेस्टेंट्स हैं सना मकबूल और साई केतन राव, जिनके बीच शुरू से ही काफी बवाल देखने को मिल रहा है। लेकिन बुधवार के एपिसोड में साई केतन राव सना मकबूल को आई लव यू बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कृतिका भी पायल की चुगली करते हुए नजर आईं।
साई केतन ने सना को कहा- आई लव यू
दरअसल एपिसोड में बिग बॉस ने एक घरवालों को एक कार्य दिया था, जिसमें घरवारों को बारी-बारी से पेट शॉप में काम करने वाले वर्कर्स को सबके नाम लेकर पेट से चुगली करनी थी। इस टास्क में जहां साई केतन राव ने सना मकबूल को लेकर कहा- ये बोलती कुछ और है और सोचती कुछ और। इसके अलावा वो सना के बारे में ये भी कहते हुए नजर आई कि सना कितनी प्यारी हो तुम, आई लव यू। इस बात के जवाब में सना मकबूल साई केतन राव को कहती हैं कि आप अपनी गेम पर फोकस करो।
कृतिका ने कर दी पायल की चुगली
वहीं दूसरी तरफ अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने भी ये टास्क किया। इस कार्य में कृतिका भी सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में बोलते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पहली बार पायल की भी चुगली की। कृतिका ने पायल को लेकर कहा- पायल दूसरों की भी सुना करो, अपनी मत चलाया करो हमेशा। ये बात सुनकर वहां बैठीं पायल के चेहरे के हाव भाव बदल जाते हैं। वहीं मैनेजर बने अरमान मलिक इस पर कुछ रिएक्ट नहीं करते। अरमान मलिक ने विशाल और लवकेश को लेकर कहा कि ये दोनों इस शो में कपल बनकर आए हैं।
खाने पर आपस में भिड़ गए थे साई केतन और सना
हाल के एपिसोड में खाने को लेकर सना मकबूल और साई केतन राव के बीच बहस छिड़ जाती है। सना मकबूल साई केतन को कहती हैं कि मैं तुम्हारे लिए खाना नहीं बनाउंगी जिसके बाद इमली में अपने किरदार के लिए मशहूर एक्टर साई केतन राव को बहुत गुस्सा आ गया और उन्होंने सना को कहा कि वो एकदम फेक हैं और उनके हाथ का खाना खाना भी नहीं है। साई केतन और सना के बीच बहस इस कदर छिड़ गई कि बीच बचाव करने के लिए बाकी कंटेस्टेंट्स को आना पड़ा
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines