Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ का ये हफ्ता काफी मजेदार रहा। वहीं बीती रात आए वीकेंड के वार में काफी कुछ दिलचस्प देखने को मिला। होस्ट अनिल कपूर ने शो के दौरान सना मकबूल और विशाल पांडे की खूब क्लास लगाई। इसके बाद साईं केतन राव की क्लोज फ्रेंड शिवांगी खेडकर ने ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित की डबल गेम का पर्दाफाश किया। साथ ही उनका असली चेहरा सामने लेकर आईं। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि चंद्रिका दीक्षित ने पिछले एपिसोड में साईं केतन को लेकर ‘मसाज’ वाली बात की थी जिसके बाद से काफी चर्चा हुई थी कि चंद्रिका कहीं न कहीं साईं केतन राव पर उनकी गलत इंटेशन को लेकर इल्जाम लगा रहे हैं।
चंद्रिका ने गलत तरीके से कही बात
बता दें कि एक एपिसोड के दौरान चंद्रिका दीक्षित के हाथ में कुछ प्रॉब्लम हो गई थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ी थी। इसके बाद चंद्रिका ने कहा था कि उनके हाथ में काफी दर्द हो रहा है। ये सुनने के बाद साईं केतन राव ने चंद्रिका से कहा था कि क्या वो उन्हें मसाज दे सकते हैं? इस बात का खुलासा चंद्रिका दीक्षित ने सना मकबूल से किया था। चंद्रिका ने सना से कहा था कि साईं उन्हें मसाज देने के लिए बोल रहे थे, जिस पर उन्होंने मना कर दिया था।
अपनी बात को पूरा करते हुए चंद्रिका दीक्षित ने सना मकबूल से कहा था कि उनका मर्द बाहर बैठा है। उसे पसंद नहीं आएगा। उसने मुझे इस शर्त पर शो में भेजा है कि वो हमेशा लड़कियों के साथ ही बेड शेयर करूंगी। चंद्रिका की इस बात पर साईं केतन राव की बेस्ट फ्रेंड शिवांगी खेडकर ने आकर खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: कृतिका पसंद थी तो गिल्टी क्यों? पायल-अरमान के सवाल पर क्या बोले विशाल?
शिवांगी ने किया डबल गेम का पर्दाफाश
वीकेंड के वार में शिवांगी खेडकर ने चंद्रिका दीक्षित से कहा, ‘मैंने एक क्लिप देखा था जिसमें आप सना मकबूल से कहती दिखी हैं कि साईं आपको मसाज देना चाहते थे? साईं की ऐसी इंटेशन नहीं थी लेकिन इस बात को आपने गलत तरीके से बताया है। मुझे यकीन है कि वो सब आपके PR ने किया है। उनकी टीम ने बाहर आर्टिकल डाले हैं कि कैसे साईं ने उन्हें मसाज देने के लिए कहा था। जो तरीका था कि उनके कहने का उससे जाहिर हो रहा था कि साईं चाहते थे मसाज देना।’
अनिल कपूर ने भी दिया पूरा साथ
इसके बाद शिवांगी कहती हैं कि ‘चंद्रिका जी वही हैं, जो हमेशा कहती हैं कि मैं जो बोलती हूं लोगों के मुंह पर बोलती हूं लेकिन मैंने आज तक उन्हें किसी के बारे में किसी के मुंह पर कहते हुए नहीं देखी। मैंने हमेशा देखा है कि चंद्रिका अपने गिने-चुने लोगों के पास जाती हैं और उनसे चुगली करती हैं कि साईं ने ऐसा कहा। वो सुबह से मेरे पीछे पड़ा है। अगर आप में इतनी हिम्मत है तो आप मुंह पर बोलें।’ शिवांगी की बात पर चंद्रिका ने कहा कि वो साईं तो भाई मानती हैं। इस पर शिवांगी ने कहा कि ‘आप चीजों को अपने तरीके से मोड़ लेती हैं। आपके कहने का तरीका गलत था।’ शिवांगी खेडकर की इन बातों का अनिल कपूर ने भी सपोर्ट किया।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines