Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले काफी ज्यादा शानदार रहा है। शो की विनर एक्ट्रेस और मॉडल सना मकबूल रहीं जबकि रैपर नैजी फर्स्ट रनर-अप रहे। जिनकी जीत के कयास सबसे ज्यादा लगाए जा रहे थे वो रणवीर शौरी सेकंड रनर-अप रहे। टॉप 3 में आकर उन्हें शो से इविक्ट होना पड़ा। फिलहाल विनर की ट्रॉफी जीतने के बाद न सिर्फ सना मकबूल बल्कि उनके फैंस भी बेहद खुश हैं। हालांकि शो के कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्हें सना की जीत से कुछ खास खुशी नहीं हुई है। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के अलावा दीपक चौरसिया भी यही मानते रहे कि बिग बॉस ओटीटी 3 तो रणवीर शौरी को जीतना चाहिए था। उनकी बातों को रखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों रणवीर शौरी को विनर होना चाहिए था और क्यों वो सना मकबूल से ज्यादा डिजर्विंग थे?
शो में दिखाई रियल पर्सनैलिटी
रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 में न सबसे एक्सपीरियंस कंटेस्टेंट रहे बल्कि सबसे समझदार भी रहे। घर में उन्होंने अपनी रियल पर्सनैलिटी को प्रीरियोरिटी दी। गेम के लिए जहां कई कंटेस्टेंट्स दोगलापन पर उतर आते हैं या अपने रिश्तों में धोखा देने लगते हैं तो वहीं रणवीर शो की शुरुआत से अपने गेम को लेकर काफी क्लीयर थे। उन्होंने बड़ी ही समझदारी के साथ बिग बॉस के गेम को खेला और दर्शकों का दिल जीता।
मोस्ट एंटरटेनिंग भी रहे रणवीर
रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी 3 की जर्नी में सिर्फ गंभीरता के लिए नहीं दिखाई दिए बल्कि उन्होंने फैंस को एंटरटेन भी किया। शो के दौरान वो अक्सर कंटेस्टेंट्स की मिमिक्री करते हुए देखे गए। उनकी एक्टिंग जबरदस्त होती थी जब वो शिवानी कुमारी, नैजी या फिर लवकेश कटारिया को कॉपी करते थे। जाहिर है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के अंदर मैच्योरिटी के साथ एंटरटेन करने की क्वालिटी होना भी जरूरी होता है, जो रणवीर शौरी में दिखाई दी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल की जीत पर बॉयफ्रेंड का आया रिएक्शन, शादी पर भी दिया हिंट
सही के साथ हमेशा खडे़ रहे रणवीर
रणवीर शौरी ने शो की शुरुआत से ही सही का साथ दिया। उन्होंने अपने गेम के लिए किसी के साथ धोखा नहीं किया बल्कि दोस्तों के साथ हमेशा खड़े रहे। यही वजह है कि साई केतन राव और अरमान मलिक ने हमेशा उन्हें बड़े भाई की तरह ट्रीट किया।
जो दिल में वही जुबान पर रहा हमेशा
रणवीर शौरी ने बिग बॉस ओटीटी 3 की पूरी जर्नी के दौरान अपनी मुखर पर्सनैलिटी को दिखाया। जब उन्हें लगा कि अरमान मलिक और विशाल पांडे वाले मुद्दे में विशाल गलत थे तो उन्होंने वो कहा। इसके अलावा जहां उन्हें किसी कंटेस्टेंट को समझाने की जरूरत लगी तो उन्होंने समझाया। कई बार लड़ाइयों को बहुत ही शालीनता के साथ निपटाया। पूरे शो के दौरान रणवीर को किसी से गाली-गलौज करते हुए नहीं देखा गया।
विनर बनने की सारी क्वालिटी
कुल मिलाकर देखा जाए तो रणवीर शौरी के अंदर विनर बनने की सारी क्वालिटी थी। उन्होंने पूरी तरह से दर्शकों का दिल जीता था। यही वजह थी कि उन्हें ही बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर माना जा रहा था। खुद अनिल कपूर भी उन्हें बोलते दिखाई दिए कि बिग बॉस ओटीटी 3 रणवीर शौरी के नाम से जाना जाएगा। वो अलग बात है कि किस्मत ने रणवीर का साथ नहीं दिया और वो विनर बनने से चूक गए।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
8 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
10 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
11 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines