Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में रैपर नैजी कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी जिंदगी से इंस्पायर फिल्म ‘गली बॉय’ का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि इस फिल्म से उनके करियर पर काफी निगेटिव असर पड़ा था। वहीं अब रैपर ने बताया कि फिल्म की रिलीज के दौरान वो अचानक गायब हो गए थे। ये सुनकर न सिर्फ घरवाले बल्कि रैपर के फैंस भी हैरान रह गए। बता दें कि बीते एपिसोड में रैपर नैजी ने घरवालों से बातचीत करते हुए खुलासा किया कि उनके करियर का पीक टाइम था, जब अचानक वो गायब हो गए थे।
नैजी ने सुनाया हैरानी वाला किस्सा
बीते एपिसोड में रैपर नैजी ने घरवालों से बातचीत करते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ा किस्सा शेयर किया। रैपर ने कहा, ‘जब मैं स्कूल में था तब लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए इंग्लिश में रैप सुनाता था। तभी मेरे मन में ख्याल आया कि मैं हिंदी में रैप करूं।’ नैजी ने कहा, ‘मैंने अपनी पहली एल्बम आफत लॉन्च की। ये एल्बम पूरे देश में वायरल हो गई और मैं रातों-रात स्टार बन गया।’ लोग खुश थे कि रैप इंग्लिश में नहीं बल्कि हिंदी में भी हो सकता है। मैं अकेला शख्स था जो उस वक्त हिंदी रैप का एरा लेकर आया था।
रातों-रात गायब हो गए थे नैजी
नैजी ने आगे कहा, ‘उस वक्त मुझपर एक फिल्म बन रही थी, तभी अचानक मैं गायब हो गया।’ इस पर रणवीर शौरी ने पूछा, ‘कहां’? तब नैजी ने कहा, ‘मुझे अंदर ले लिया गया था। मुझपर कई झूठे आरोप लगाए गए और मुझे एक साल के लिए जेल में बंद कर दिया गया। किसी को नहीं पता था कि अचानक मेरे साथ क्या हुआ है। खबरें आईं कि मैं दुबई में हूं जबकि ऐसा नहीं था।’
यह भी पढ़ें: Gully Boy क्या सच में नैजी की बायोपिक? रैपर बोले- नेम और फेम तो मिला लेकिन…
उन्होंने आगे कहा, ‘इस हादसे ने मेरी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मेरे दिल और दिमाग पर इसका काफी असर पड़ा। मैं अपनी जगह को पाने के लिए अभी तक संघर्ष कर रहा हूं। मैं अब फेमस तो हूं लेकिन उस वक्त जो पॉपुलैरिटी मुझे मिली थी, वो अब मुझे नहीं मिल रही है।’ नैजी की इस बात को सुनकर सभी घरवाले हैरान और दंग रह जाते हैं।
गली बॉय को लेकर कही थी ये बात
रणवीर शौरी ने पूछा कि ‘ये सब किसने किया था?’ इस सवाल का जवाब देने से नैजी ने मना कर दिया। तब रणवीर ने कहा कि ‘ठीक है, हम बाहर चलकर बात करेंगे।’ गौरतलब है कि इससे पहले नैजी ने बताया था कि फिल्म ‘गली बॉय’ से उन्हें नेम और फेम तो मिला लेकिन इससे उनकी जिंदगी पर काफी असर भी पड़ा है। रैपर ने कहा था कि फिल्म में उनके बारे में काफी कुछ गलत दिखाया गया था।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
46 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines