Ranveer Shorey on Armaan Malik Slap: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों बस दो ही लोगों के बारे में बात हो रही है। एक हैं विशाल पांडे जिन्होंने कृतिका मलिक के बारे में कुछ कमेंट किया, जिससे बवाल मच गया। उस बात से घर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया। हालांकि विशाल ने अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश की लेकिन किसी ने भी उनकी बात पर यकीन नहीं किया। इसके बाद अरमान मलिक ने विशाल पांडे को गुस्से में आकर चांटा मार दिया। उनका चांटा इतना जोरदार था कि बाकी घरवाले भी भागे-भागे दोनों के पास पहुंचे और दोनों को किसी तरह अलग-अलग किया।
अरमान के थप्पड़ मारने के बाद बिग बॉस ने उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर अरमान मलिक को घर से बेघर करने की मांग चल रही थी लेकिन मेकर्स ने टीआरपी के लिए अरमान को घर से बाहर नहीं निकाला। वहीं अब घर में दूसरे कंटेस्टेंट रणवीर शौरी ने अरमान के इस बर्ताव पर उनसे खुलकर बात की है।
रणवीर ने अरमान को दिखाया आईना
रणवीर शौरी अरमान मलिक को थप्पड़ कांड पर आईना दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल बिग बॉस के एक नए प्रोमो में रणवीर शौरी अरमान मलिक से बैठकर उनके थप्पड़ मारने के मामले पर बात कर रहे है। इस वक्त अरमान रणवीर के अलावा कृतिका भी वहां मौजूद हैं। रणवीर अरमान से कह रहे हैं कि उन्हें थप्पड़ नहीं मारना चाहिए। चाहे जितना भी उकसाया गया हो थप्पड़ मारना थोड़ा गलत था। रणवीर ने कहा आप गालियां दे लेते, हाथ उठाकर आपने अपने पैर पर ही कुल्हाड़ी मार ली है।
अरमान मलिक ने क्या जवाब दिया?
रणवीर की इस बात पर अरमान कहते हैं कि सर जब आपके परिवार पर कोई कुछ कमेंट करता है तो फिर क्या किया जाए। रणवीर ने कहा ‘बाहर जाकर आपको जो करना था आप कर लेते लेकिन हाथ नहीं उठाना चाहिए था। आप बस समझ जाओ की ये आदमी ऐसा ही है। तो आप किस हद तक पागल हो सकते हैं ये हैरानी वाली बात है।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: क्या घर में बॉयकॉट होंगे विशाल पांडे? वड़ा पाव गर्ल ने खेला गेम
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines